लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने महान चिंतक, समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की 199वीं जयंती पर उन्हें नमन किया
सुंदर व सशक्त भारत की स्थापना में उनके समर्पण और योगदान को रेखांकित करते हुए श्री चिराग ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी का संपूर्ण जीवन अनुकरणीय है। कर्म सिद्धान्त में विश्वास रखने वाले स्वामी जी ने तत्कालीन समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों, अन्धविश्वासों, रूढियों व पाखण्डों के खण्डन व विरोध के लिए जो पहल की उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज को अध्यात्म और आस्तिकता से परिचित कराया। वे राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सामाजिक पुनर्गठन में सभी वर्णों तथा स्त्रियों की भागीदारी के पक्षधर थे।
श्री चिराग ने कहा कि स्वामी जी एक कर्मयोगी थे, जिनका संपूर्ण जीवन यथार्थ पर आधारित था। गुलाम भारत में उनके उनके उद्घोष ‘स्वराज्य’ में सच्ची देशभक्ति की भावना दिखाई देती थी। वे 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले अग्रिम लोगो में थे।
लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, संजय सिंह, संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती आदि लोग उपस्थित थे।
0 Response to "लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने महान चिंतक, समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की 199वीं जयंती पर उन्हें नमन किया"
एक टिप्पणी भेजें