टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में मैजेस्टिक टेबल टेनिस अकादमी तथा गैलेक्सी ऑफ़ इंडियन डांस का शुभारंभ
टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में मैजेस्टिक टेबल टेनिस अकादमी तथा गैलेक्सी ऑफ़ इंडियन डांस का शुभारंभ ।
टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, राजेंद्र नगर में नई शिक्षा नीति के अनुसार पढाई के साथ - साथ किसी एक खेल का चयन अनिवार्य है | अतः खेल की महत्वता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में टेबल टेनिस, शतरंज ,स्केटिंग , तलवारबाजी आदि विभिन्न खेलों का आयोजन किया जायेगा | इसके पहले चरण में टेबल टेनिस और नृत्य की कक्षाए इस विद्यालय एवं अन्य सभी विद्यालयों के बच्चो के लिए 21 सितम्बर से शुरू की जा रही है| टेबल टेनिस की कक्षाए शाम 4 बजे से 8 बजे तक हर सोमवार से शनिवार होंगी एवं नृत्य की कक्षाए सभी उम्र की लडकियों और महिलाओं तथा 12 वर्ष तक के लड़को के लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार शाम 4 बजे होंगी |
बच्चों को टेबल टेनिस का प्रशिक्षण जनवरी में आयोजित वेटरन विश्व चैंपियनशिप , ओमान मस्कट (उम्र ३९+) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दो बेहतरीन राष्ट्रीय खिलाड़ी मौसमी चैटरजी व अतानु चैटरजी के द्वारा दिया जायेगा और नृत्यकला (भरतनाट्यम और बॉलीवुड) की शिक्षा प्रशिक्षित नृत्य शिक्षिका द्वारा दी जाएगी|
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सोमेश्वर राव चवान (केयरटेकर ऑफ़ स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया) और विशिष्ट अतिथि दिलीप गाँधी (बिहार स्टेट टेबल टेनिस प्लेयर) , अशोक मेहता ( जनरल सेक्रेटरी ऑफ बिहार स्टेट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन) और सत्यनारायण प्रसाद (सेक्रेटरी ऑफ बिहार स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन)के द्वारा किया गया|
0 Response to "टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में मैजेस्टिक टेबल टेनिस अकादमी तथा गैलेक्सी ऑफ़ इंडियन डांस का शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें