Advertisment

Advertisment
लोकजनशक्ति पार्टी (रा) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया

लोकजनशक्ति पार्टी (रा) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया


 लोकजनशक्ति पार्टी (रा) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने चौधरी चरण सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह आदर्श की राजनीति करते रहे है। कथनी और करनी में शामयस बना रहे इसका ध्यान रखते थे। वे राजनीति में चरित्र, ईमानदारी और कर्म निष्ठाता के प्रतीक थे। आज के राजनीति में इन चीजों का अभाव हो गया है। पदलोलुपता, अवसरवादिता और भ्रष्टाचार को बिहार के सत्ता में बैठे लोगों ने अंगीकार कर लिया। किसान फटेहाल और बदहाल जीवन जी रहा है। सताशीन नेताओं को उनकी चिंता नहीं है।

आगे श्री चिराग ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों एवं उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष असरफ अंसारी, संजय सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, युवा प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती,मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार थे।

0 Response to "लोकजनशक्ति पार्टी (रा) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article