Advertisment

Advertisment
राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारतरत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल साहब की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारतरत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल साहब की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी


आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारतरत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल साहब की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर लौह पुरूष के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने कहा कि पटेल साहब स्वतंत्रता आन्दोलन के अग्रणी नेता थे। वे किसान नेता के रूप में बारदोली के किसान संघर्ष को एक दिशा दी थी। वे छोटे-छोटे रियासत केे खिलाफ थे, और करीब 610 रियासतों को मिलाकर उन्होंने एक भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अपने स्पष्ट, कड़े और बेवाक निर्णय से देश की एकता को मजबूत किया था।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, बीनू यादव, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश पासवान, मधु मंजरी, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक डाॅ0 अनवर आलम, संजय ठाकुर, प्रदेश महासचिव श्री प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव, मदन शर्मा, निराला यादव, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, पूर्व प्रत्याशी पुनीत कुमार सिंह, मुकुंद सिंह, भाई अरूण कुमार, नन्दू यादव, राजेश पाल, देवकिशुन ठाकुर, संटू यादव, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, शाहिद जमाल, प्रमोद कुमार सिन्हा, संजीव मिश्रा, कुमर राय, रामाशीष पासवान, राजेश यादव, अशोक कुमार गुप्ता, विजय कुमार यादव, इन्द्रदेव सिंह, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, दिवाकर कुशवाहा, निरंजन कुमार चन्द्रवंशी, शिवेन्द्र तांती, गणेश यादव, संजीत कुमार ठाकुर, डाॅ0 रविन्द्र यादव, विनोद कुमार यादव, मनोज यादव, नरेन्द्र यादव सहित दर्जनों कार्यकत्र्ताओं ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 Response to "राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारतरत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल साहब की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article