
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झारखंड की राजधानी रांची स्थित रेडिसन होटल में आयोजित की गई
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झारखंड की राजधानी रांची स्थित रेडिसन होटल में आयोजित की गई I पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रारंभ से पूर्व पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी एवं भारत रत्न डा. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान एवं पार्टी के माननीय सांसदों ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के हाजीपुर सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान एवं पार्टी के माननीय सांसदों ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किये । अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री चिराग ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया अपने संबोधन में श्री चिराग ने कहा कि पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि पद्मभूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों की पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। श्री चिराग ने आगे कहा कि जिस तरीक़े से पार्टी ने कुछ वर्षों काफ़ी मेहनत कर पार्टी के संगठन को नई मज़बूती देने का काम किया पार्टी के कार्यकर्ताओं के वजह से पार्टी नई ताकत के साथ उभर के आई हैं अब हम लोगो की यही सोच होनी चाहिए कि बिहार के साथ झारखंड में भी हमारे विधायक होने चाहिए । हम लोग काफ़ी सौभाग्यशाली है कि हमारे पास ऐसा नेता का नाम है जिसको बिहार, झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश दुनिया में पहचान की ज़रूररत नहीं है आज आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइए आपको मेरे नेता स्वर्गीय राम विलास पासवान जी के सिद्धान्तों मूल्यों से चलने वाले लोग मिल जाएंगे ये बात हमलोगों के लिये सबसे बड़ी ताकत हैं।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी
0 Response to "लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झारखंड की राजधानी रांची स्थित रेडिसन होटल में आयोजित की गई"
एक टिप्पणी भेजें