Advertisment

Advertisment
बोधगया संस्कृति केंद्र में लोजपा रामविलास की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

बोधगया संस्कृति केंद्र में लोजपा रामविलास की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।


बोधगया संस्कृति केंद्र में लोजपा रामविलास की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने किया कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता।

आगामी 28 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में लोजपा रामविलास की होगी ऐतिहासिक रैली - राजू तिवारी

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बोधगया स्थित सांस्कृतिक केंद्र मे आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी और पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास जी के नेतृत्व में किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी के बुरे दौर में आपने जो मेरे नेतृत्व में पार्टी को सहयोग किया है इसके लिए मैं आप सबों का आभारी हूं जिन लोगों ने पार्टी को तोड़ने का काम किया उन लोगों ने सोचा होगा कि पार्टी समाप्त हो जाएगी लेकिन हमारे पार्टी के नेता चिराग पासवान जी  के नेतृत्व में  पार्टी ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।  श्री तिवारी ने पार्टी के सभी नेताओं से आगामी 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक का आयोजन को सफल बनाने की अपील की मैं आगे कहा कि पार्टी का संगठन महत्व रखता है आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी जिलों में अनिवार्य रूप से गठबंधन के अंदर हिस्सेदारी लेगी। पार्टी के सांसद अरुण भारती ने मौजूद पदाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री भारती ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। पार्टी में उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा  इसमें अगर इसमे कभी भी कोई कमी होगी तब आप सब हमारे संज्ञान मैं अवश्य लाएं। कार्यकर्ताओं की अनदेखी हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।  

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त बैठक में पार्टी के सांसद वीणा देवी, अरुण भारती प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान पूर्व विधायक राम विनोद पासवान राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक संजय कुमार सिंह संजय रविदास ने संबोधित किया उक्त कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सभी सदस्य समेत पार्टी के सभी उपाध्यक्ष सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और पार्टी के सभी प्रदेश प्रवक्ता शामिल हुए ।                                                      

0 Response to "बोधगया संस्कृति केंद्र में लोजपा रामविलास की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article