
पटना सिटी राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई!
पटना सिटी राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई! जिसका अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी तथा संचालन राजद के वरिष्ठ नेता
मो जावेद ने की!
कार्यक्रम में पटना महानगर के अध्यक्ष महताब आलम एवं पूर्व विधान पार्षद सह प्रभारी श्री आजाद गांधी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं एवं सभी वार्ड अध्यक्षों को रसीद वितरण कर उन्हें दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया!
पूर्व विधान पार्षद श्री आजाद गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा वर्ग को अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर बल दिया!
पटना महानगर के अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है! पूर्व में भी पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है! उम्मीद करता हूं कि इस बार भी राजद कार्यकता पटना साहिब में उस लक्ष्य से भी अधिक सदस्य बनाने का काम करेंगे!
बैठक को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में प्रदेश महासचिव प्रदीप मेहता, विनोद यादव,प्रोफेसर इकबाल अहमद,सलमान अख्तर, शिव मेहता, अजीत सिंह कुशवाहा,शैलेश यादव,दिनेश पासवान,उमेश पंडित,साबिर अली,मुन्ना जायसवाल,संतोष मेहता कृष्ण कुमार यादव,मोहम्मद कलाम,हिदायत अहमद, बबलू राम,शकुंतला प्रजापति,संगीता यादव,मुन्ना खान,मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद पिंकू,महेश महतो, प्रिंस यादव,अख्तर अली, रणधीर यादव,बबलू जायसवाल,असगर अली जयंती यादव,मनोहर मेहता, दीपक चौधरी,संजय यादव, रामजी सहनी,मो बाबर,मो मुख्तार,मो शोएब का नाम उल्लेखनीय है
0 Response to "पटना सिटी राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई!"
एक टिप्पणी भेजें