
कभी बैलट पेपर लूटने वाले आज जनता के वोट की दुहाई दे रहे: माननीय मंत्री नितिन नवीन
*कभी बैलट पेपर लूटने वाले आज जनता के वोट की दुहाई दे रहे: माननीय मंत्री नितिन नवीन*
*NDA सरकार में गरीबों, दलित और पिछड़ों का वोट नहीं कटेगा, बल्कि राहुल और उनके शागिर्द तेजस्वी के अरमान टूटेंगे: माननीय मंत्री नितिन नवीन*
माननीय पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा विधायक नितिन नवीन द्वारा गुरुवार को अपने आवास पर बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत अलग-अलग मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, इंचार्जों एवं बूथ एजेंट के साथ ‘मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी।
इस संबंध में माननीय मंत्री श्री नवीन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना, अयोग्य नामों को हटाना और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है, ताकि हर योग्य नागरिक अपने मताधिकार का सही उपयोग कर सके। मैं बांकीपुर विधानसभा सहित समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि लोकतंत्र को सशक्त करने वाले इस महाअभियान में अपना सक्रिय सहयोग दें और दूसरों को भी जागरूक करें।
वहीं, विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लगातार सवाल खड़े किए जाने पर मंत्री श्री नवीन ने कहा कि यह कितनी बड़ी विडंबना है कि जो लोग कभी बैलट पेपर लूटते थे, आज लोकतंत्र और जनता के वोट की दुहाई दे रहे हैं। विपक्षी दल सिर्फ लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने में विश्वास रखता है। इस देश पर जो सबसे बड़ा काला धब्बा लगा वो कांग्रेस काल में ही लगा। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इमर्जेंसी लागू कर लोकतंत्र की हत्या की थी। राहुल और तेजस्वी द्वारा निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर सवाल करना ये दर्शाता है कि राहुल और उनके शागिर्द तेजस्वी को बिहार की जनता पर भरोसा नहीं है।
माननीय मंत्री ने आगे कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा यह आरोप लगाना कि गरीबों का वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहा है ये एक बेतुका बयान है। निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार वोटरों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। ऐसे में अगर कुछ कटेगा तो वो होगा कांग्रेस का बिहार में सरकार बनाने का सपना और तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनने का सपना। NDA सरकार के होते हुए बिहार में कभी भी किसी भी घुसपैठियों की एंट्री नहीं हो सकती है। कोई भी घुसपैठिया देश के गरीबों का हक नहीं मार सकता। भाजपा द्वारा लगातार अभियान चलाकर वोटर वेरिफिकेशन का काम किया जा रहा। हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के लोगों तक उनका अधिकार और विकास पहुंचना है।
बैठक में गोलघर मंडल, गौतम बुद्ध मंडल, जंक्शन मंडल, कदमकुआं मंडल एवं विश्वविद्यालय मंडल के सकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
0 Response to "कभी बैलट पेपर लूटने वाले आज जनता के वोट की दुहाई दे रहे: माननीय मंत्री नितिन नवीन"
एक टिप्पणी भेजें