Advertisment

Advertisment
मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: मंगल पाण्डेय

मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: मंगल पाण्डेय

मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: मंगल पाण्डेय।
बिहार बंद से मुखर होगा मां का अपमान करने वालों के खिलाफ विरोध का स्वर।
पटना। स्वास्थ्य व विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने कहा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्व. माताश्री का अपमान हिंदुस्तान की जनता कभी सहन नहीं करेंगी। माँ के अपमान के विरोध में गुरुवार को आहुत आधे दिन के बिहार बंद से विरोध का स्वर और मुखर होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के मंच से जिस तरह से प्रधानमंत्री जी की माँ को गाली दी गई, उससे केवल बिहार ही नहीं पूरे देश की मांएं अपमानित हुई हैं। देवी दुर्गा के मातृस्वरूप की उपासना करने वाला यह देश सबकुछ बर्दाश्त कर सकता है, मगर एक माँ का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

श्री पाण्डेय ने कहा कि छठी मैया में अगाध आस्था रखने वाला बिहार की छह करोड़ से ज्यादा महिलाएं महागठबंधन की करतूतों को माफ करने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके अंदर अपमान की पीड़ा के साथ गुस्सा भी उबल रहा है। समय आने पर वे निंदनीय हरकत करने वालों को जरूर सबक सिखाएंगी। जिस महागठबंधन के मंच से एक स्वर्गीय हो चुकी माँ को अपमानित करने का काम हुआ, उनके शीर्ष नेताओं की ओर से चुप्पी साधना निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण सोच को दर्शाता है।

0 Response to "मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: मंगल पाण्डेय"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article