Advertisment

Advertisment
राष्ट्रीय समस्त खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अनन्त अरोड़ा

राष्ट्रीय समस्त खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अनन्त अरोड़ा

राष्ट्रीय समस्त खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अनन्त अरोड़ा 
राष्ट्रीय खत्री महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगरा में 21/12/2025 को सम्पन्न हुआ जिसमें पूरे हिंदुस्तान की करीब सौ सभाओं ने चुनाव में हिस्सा लिया।इस चुनाव प्रक्रिया मे अध्यक्ष एवं सचिव को वोट देने का अधिकार था।पूरे देश से 4 उम्मीदवार थे।बैलेट पेपर से चुनाव संपन्न हुआ जिसमें हमारे बिहार के अनन्त अरोड़ा अध्यक्ष पद का चुनाव पूरे हिंदुस्तान से जीत कर हासिल किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।अनन्त अरोड़ा को 74 वोट मिले, जहाँ सेकंड प्रतिद्वंदी को 35 वोट मिले, एक को 19 और एक को 3 मिले।अनन्त अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किये गए।पूरे हिंदुस्तान में करीब 7 करोड़ खत्री है।अनन्त अरोड़ा ने बताया वो खत्री जाति के उत्थान के लिए पूरे देश में काम करेंगे।उन्होंने मांग रखी कि राजनीतिक, सामाजिक सभी जगह खत्री जाति को उचित हक मिले। इसकी भी आवाज उठाएंगे। समाज सेवा, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सरकार का पूर्ण सहयोग करेंगे।अनन्त अरोड़ा ने गुरुपर्व के उपलक्ष्य में बिहार सरकार से यह मांग रखी कि पूरे देश मे गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह जी ने देश की रक्षा में बहुत बलिदान दिए है और गुरु श्री गुरुगोविन्द सिंह जी हमलोग के आराध्य है।पूरे देश से अनन्त अरोड़ा जी को बधाइयाँ और शुभकामनायें मिली। चारो तरफ हर्ष की लहर है।श्री विजय चौधरी जी,श्री ललन श्राफ जी,श्री नंदकिशोर जी.रत्नेश जी, गाजियाबाद से किशोर सेठ जी,अमृतसर से सुनील खन्ना जी,अररिया से समर सिंह,अहमदाबाद से धनराज खत्री जी,सतना से अजय मेहरोत्रा जी,जोधपुर से ज्योति प्रकाश अरोड़ा जी ,जोधपुर से शिव प्रकाश अरोड़ा जी,आगरा से विकास और अमित जी, शिमला से राजा कपूर जी,बरेली से अनुपम जी,पुणे से देवीदास जी,प्रेम खन्ना जी, पप्पू खत्री जी,विशाल मेहरोत्रा जी ,अश्वनी खत्री जी पूरे देश से सैकड़ों लोगों ने बधाई शुभकामनाए दी।

0 Response to "राष्ट्रीय समस्त खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अनन्त अरोड़ा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article