Advertisment

Advertisment
स्क्रैच और बरसात के असर से कारों को सुरक्षित रखेगा 'पीपीएफ' कोटिंग

स्क्रैच और बरसात के असर से कारों को सुरक्षित रखेगा 'पीपीएफ' कोटिंग

स्क्रैच और बरसात के असर से कारों को सुरक्षित रखेगा 'पीपीएफ' कोटिंग 
पटना सिटी का पहला सेंटर 'डिटेलिंग स्ट्रीट' खुला दीदारगंज में
पटना सिटी। कार मालिकों को अब कार के रंग रोगन की सुरक्षा से मुक्ति मिलेगी। पटना सिटी में दीदारगंज टोल प्लाजा के अपोजिट खुला 'डिटेलिंग स्ट्रीट' एक ही छत के नीचे कार के ऊपर पीपीएफ और सिरामिक कोटिंग की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। रविवार को डिटेलिंग स्ट्रीट सेंटर का उद्घाटन.... ने किया। मेयर सीता साहू समेत.... आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर डिटेलिंग स्ट्रीट के प्रबंध निदेशक सुमित शर्मा ने बताया कि पटना सिटी का यह पहला कोटिंग सेंटर अत्याधुनिक तकनीक से कार और बाइक की कोटिंग करेगा। इसके लिए दिल्ली से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त टेक्नीशियनों की टीम काम कर रही है। कार और बाइक के ऊपरी रंग रोगन की सुरक्षा के लिए यूएस की कंपनी 'प्रोसील्ड' का बना फिल्म इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अत्याधुनिक तकनीक से बना और हर तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि कार की कोटिंग के लिए यहां दो तकनीक उपलब्ध है। सेरामिक कोटिंग का दर 23 हजार से 70 हजार रुपए तक है। जबकि पीपीएफ कोटिंग का दर 70 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक है। सिरामिक की वारंटी 1 साल से लेकर लाइफटाइम और पीपीएफ फिल्म कोचिंग की वारंटी 5 साल से लेकर लाइफ टाइम तक है। उन्होंने बताया कि प्रथम 30 कस्टमर तक 25% का विशेष छूट दिया जा रहा है। डीटेलिंग स्ट्रीट के यश शर्मा और तेजस्व शर्मा ने बताया कि कारों की कोटिंग के बाद प्रति 6 माह पर वारंटी की अवधि तक फ्री सर्विसिंग की सुविधा दी जा रही है। पुराने से पुराने कारों की कोटिंग कराने के बाद कार बिल्कुल नए लुक में आ जाता है। धूल, गर्दा, धूप बरसात के प्रभाव से यह कोटिंग कारों को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। उन्होंने बताया कि चालक की ग़लती या किसी दुघर्टना के कारण कोटिंग किए गए फिल्म का कोई भी पैनल कटने या फटने पर 50% की देनदारी इस केंद्र की होगी। कोटिंग कराने के बाद कारों की ऊपरी धुलाई और सफाई का झंझट भी घट जाएगा। टू व्हीलर के लिए कोटिंग 5 से 16 हजार और पीपीएफ कोटिंग 10 हजार से 20 हजार रुपये तक है। पीपीएफ कोटिंग फिल्म में कलर पसंद करने की भी सुविधा है। पीपीएफ कोटिंग के बाद वाहन को धूप में रखने से हल्का स्क्रैच स्वत: भर जाएगा।

0 Response to "स्क्रैच और बरसात के असर से कारों को सुरक्षित रखेगा 'पीपीएफ' कोटिंग "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article