Advertisment

Advertisment
बिहार के नेयाज़ खालिद नूर को लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान

बिहार के नेयाज़ खालिद नूर को लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान

पटना : बिहार के युवा उद्यमी एवं समाजसेवी नेयाज़ खालिद नूर को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित समारोह के दौरान सोशल एंटरप्रेन्योरशिप एवं सस्टेनेबल बिजनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड साइंस द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके 17 वर्षों से अधिक के उद्यम निर्माण और सामाजिक योगदान को मान्यता देता है। यह समारोह द लॉर्ड लूम्बा द्वारा भारत महोत्सव – फेस्टिवल ऑफ वन इंडिया के तहत आयोजित किया गया, जिसमें वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले भारतीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बिहार के साधारण परिवार से आने वाले नेयाज़ खालिद नूर ने वर्ष 2009 में पटना से अपने उद्यम की शुरुआत की थी। आज उनकी कंपनी लुहैफ ग्लोबल्स प्राइवेट लिमिटेड देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। वे सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और वर्ष 2013 में स्थापित सेव द क्वेस्ट ट्रस्ट के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पिछले 13 वर्षों से यह संस्था वंचित समुदायों को शिक्षा, तकनीक और आत्मनिर्भर जीवन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। व्यवसाय के अलावा श्री नूर प्रारंभिक चरण के भारतीय स्टार्टअप्स के सक्रिय एंजेल निवेशक एवं मेंटर भी हैं। वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वक्ता और प्रतिनिधि के रूप में भी शामिल हुए थे। सम्मान प्राप्त करने के बाद नेयाज़ खालिद नूर ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि बिहार, उनकी टीम और उन सभी लोगों की है, जिनके सहयोग और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें व्यवसाय के साथ-साथ समाज की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। उल्लेखनीय है कि श्री नूर को भारत ग्लोबल बिजनेस समिट, लंदन के अवसर पर प्रकाशित भारत कनेक्ट मैगज़ीन के जून 2026 संस्करण में भी प्रमुखता से स्थान दिया गया।

0 Response to "बिहार के नेयाज़ खालिद नूर को लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article