Advertisment

Advertisment
शिवानी सिंह का नया लोकगीत हमार लागे हो हुआ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार

शिवानी सिंह का नया लोकगीत हमार लागे हो हुआ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार

शिवानी सिंह का नया लोकगीत हमार लागे हो हुआ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार

पटना। भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह का बहुप्रतीक्षित नया लोकगीत हमार लागे हो नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ। रिलीज़ होते ही इस गीत को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

इस खूबसूरत लोकगीत में रीति बनारसी और आनंद पांडेय की शानदार केमिस्ट्री और दमदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गीत के बोल शिवानी सिंह ने लिखे हैं, जबकि मधुर संगीत विकाश यादव ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन सुनील नारायण ने किया है और कोरियोग्राफी कृष्णा कुमार ने की है।

गीत का निर्माण रत्नेश कुमार ने किया है। उन्होंने बताया कि हमार लागे हो को भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए बेहद मेहनत और बेहतरीन गुणवत्ता के साथ तैयार किया गया है। मुझे विश्वास है कि यह गीत लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा।

हमार लागे हो नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ-साथ स्पॉटीफाई, जियो सावन, एप्पल म्यूजिक, विंक म्यूजिक, हंगामा म्यूजिक और अमेजन प्राइम म्यूजिक सहित सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

निर्माता रत्नेश कुमार ने सभी दर्शकों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे गीत को देखें, सुनें, शेयर करें और अपनी प्रतिक्रिया देकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं।

0 Response to "शिवानी सिंह का नया लोकगीत हमार लागे हो हुआ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article