Advertisment

Advertisment
राज्यपाल फागू चौहान समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्व0 रामविलास पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

राज्यपाल फागू चौहान समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्व0 रामविलास पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 

राज्यपाल फागू चौहान समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्व0 रामविलास पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

शौर्य भारत :- लोक जन शक्ति पार्टी कार्यालय में आयोजित स्व0 रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व0 रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व0 रामविलास पासवान के जीवनवृत पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन आदरणीय रामविलास पासवान जी का निधन हुआ था।


हम सब उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। उनके द्वारा किये गये कार्यों को लोग याद रखेंगे। उनकी लोकप्रियता सदैव बनी रहेगी। हमारा शुरु से ही उनसे व्यक्तिगत संबंध था। अभी उनके जाने की उम्र नहीं थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण पिछले वर्ष उनका निधन हो गया। स्व0 रामविलास पासवान जी के प्रति मेरे मन में आदर और सम्मान का भाव रहा है। उनके प्रति मेरी श्रद्धा रही है और सब दिन रहेगी। उनकी स्मृति को लोगों तक पहुंचाने के लिए जो कुछ भी जरुरी कार्य होंगे किए जाएंगे।


इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी, सांसद महबूब अली कैसर, सांसद वीणा देवी, सांसद प्रिंस राज, विधान पार्षद संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

0 Response to "राज्यपाल फागू चौहान समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्व0 रामविलास पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article