Advertisment

Advertisment
इंडिया स्किल्स 2021 का ईस्टर्न चैप्टर आज पटना में शुरू हो रहा है

इंडिया स्किल्स 2021 का ईस्टर्न चैप्टर आज पटना में शुरू हो रहा है

 

इंडिया स्किल्स 2021 का ईस्टर्न चैप्टर आज पटना में शुरू हो रहा है


शौर्य भारत :- 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 240 से अधिक उम्मीदवार 20 से 23 अक्टूबर तक 42 कौशल में प्रतिस्पर्धा करेंगे


+ रीजनल के विजेता दिसंबर 2021 में आयोजित होने वाले इंडियास्किल्स नेशनल्स में प्रवेश करेंगे, जहां से वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ का चयन किया जाएगा।


पटना, 20 अक्टूबर, 2021: इंडिया स्किल्स 2021 क्षेत्रीय प्रतियोगिता का ईस्टर्न चैप्टर आज पटना, बिहार में शुरू हुआ, जिसमें आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- अंडमान और निकोबार, असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा के 240 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार की उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी ने किया। इंडियास्किल्स, देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है जो कौशल, जुनून और धैर्य के शानदार प्रदर्शन का प्रतीक है।


उद्घाटन समारोह में श्री श्रवण कुमार, माननीय ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री, बिहार सरकार, श्री जिबेश कुमार, श्रम संसाधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, बिहार सरकार, भी उपस्थित थे। श्रीमती वंदना किनी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिहार सरकार और श्री पी के सिन्हा, अध्यक्ष, आयोजन समिति - वर्ल्ड स्किल्स ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ उद्घाटन समारोह का समापन किया।


इंडियास्किल्स 2021 क्षेत्रीय प्रतियोगिता-पूर्व के विजेताओं को 23 अक्टूबर को पटना के बापू सभाघर में समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक कौशल में विजेता को स्वर्ण पदक के साथ 21,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि प्रथम उपविजेता को 11,000 रुपए और रजत पदक दिया जाएगा।


विशिष्ट कौशल में विशेषज्ञता वाले 11 सहयोगी संस्थानों (पीआई) में क्षेत्रीय प्रतियोगिता - पूर्व का आयोजन किया जाएगा, जिसमें- रूम ट्रेनिंग सेंटर्स (TRTC), पटना, केंद्रीय पेट्रोकेमिकल, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) पटना, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) पटना, न्यू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पटना, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, हाजीपुर, नवीन सिन्हा मेमोरियल पार्क, होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, आईटीआई दीघा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पटना और एरिना एनिमेशन सेंटर, शामिल हैं।


बिहार के प्रतिभागी ब्रिकलेइंग, मोबाइल रोबोटिक्स, वेल्डिंग, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, फ्लोरिस्ट्री, बेकिंग सहित अन्य कौशलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता को भारत में कौशल के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित करने और युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण को आकांक्षी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


बिहार की उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी ने कहा, “मैं इंडियास्किल्स 2021 के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर खुश हूं और सभी प्रतिभागियों के जुनून और उत्साह को देखकर सुखद महसूस कर रही हूं। मैं इस बात की सराहना करती हूं कि बिहार में इस आकार और पैमाने की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है और यह युवाओं को न्यू एज स्किल्स हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। भारत को वास्तव में उच्च स्तरीय कुशल पेशेवरों की आवश्यकता है, और इस प्रतियोगिता के साथ, हमारा लक्ष्य देश के युवाओं में गुणवत्ता, बहुविषयक व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल विकसित करना है। इस प्रतियोगिता में अब तक आए सभी प्रतिभागियों और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”


बिहार सरकार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा, “बिहार सरकार माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल राष्ट्र के विजन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए हम अपने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आभारी हैं और उनके नेतृत्व में हम युवाओं के लिए उपयुक्त अवसर पैदा करने की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेंगे। ये क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं कौशल को सामने लाती हैं और युवाओं को अपने पेशेवर विकास के लिए व्यावसायिक शिक्षा लेने के लिए प्रेरित करती हैं।"


बिहार सरकार के श्रम संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जिबेश कुमार ने कहा, "इंडियास्किल्स एक ऐसा मंच है जो युवाओं की क्षमता का उपयोग करता है। कौशल के माध्यम से, युवाओं को एक विशेषज्ञ बनने और अपने करियर में सफल होने का अवसर मिलता है। वे देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। "


अगस्त-सितंबर 2021 में जिला और राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभागियों का चयन किया गया है। पटना के अलावा (पूर्व और पूर्वोत्तर के लिए), क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं गांधीनगर (पश्चिम), चंडीगढ़ (उत्तर), और विशाखापत्तनम (दक्षिण) में होंगी, जिसके बाद इंडियास्किल्स नेशनल का आयोजन दिसंबर 2021 में बेंगलुरु, कर्नाटक में किया जाएगा। इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेताओं को अक्टूबर 2022 में वर्ल्डस्किल्स शंघाई में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।


250,000 से अधिक पंजीकरणों को देखते हुए, इंडियास्किल्स 2021 की शुरुआत संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आयोजित जिला और राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ हुई। इस साल, इंडियास्किल्स रीजनल पांच क्षेत्रों के 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 1,500 प्रतिभागियों को एक साथ लाएगी। उम्मीदवारों को बूट कैंप और प्रोजेक्ट-आधारित प्रशिक्षण, उद्योग और कॉर्पोरेट प्रशिक्षण, उद्योगों के लिए एक्सपोज़र विज़िट, माइंड कोचिंग और व्यक्तित्व विकास जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से बहु-स्तरीय उद्योग प्रशिक्षण दिया जाता है। एनएसडीसी, सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) और भागीदार संस्थानों के माध्यम से उम्मीदवारों को न केवल प्रतियोगिता के लिए बल्कि भविष्य के प्रयासों के लिए भी प्रशिक्षित करता है, ताकि वे नौकरी के लिए तैयार और उद्योग के लिए प्रासंगिक हो सके।

0 Response to "इंडिया स्किल्स 2021 का ईस्टर्न चैप्टर आज पटना में शुरू हो रहा है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article