Advertisment

Advertisment
मन की बात कार्यक्रम से युवाओं का उन्मुखीकरण और नई ऊर्जा का संचार हुआ इसका संस्कृत संस्करण और मोबाइल एप को विकसित करना अच्छा प्रयास:उपमुख्यमंत्री

मन की बात कार्यक्रम से युवाओं का उन्मुखीकरण और नई ऊर्जा का संचार हुआ इसका संस्कृत संस्करण और मोबाइल एप को विकसित करना अच्छा प्रयास:उपमुख्यमंत्री

 

मन की बात कार्यक्रम से युवाओं का उन्मुखीकरण और नई ऊर्जा का संचार हुआ। इसका संस्कृत संस्करण और मोबाइल एप को विकसित करना अच्छा प्रयास.....उपमुख्यमंत्री


शौर्य भारत पटना :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मासिक रेडियो कार्यक्रम " मन की बात " के सात वर्ष परे होने के उपलक्ष में और उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 20 दिनों तक "सेवा एवं समर्पण अभियान" के तहत आज पटना के विधान परिषद् सभागार में " मन की बात सम्पूर्ण वांग्मय " के संस्कृत संस्करण की सर्जक अर्चना राय भट्ट एवं उनके द्वारा विकसित मोबाइल एप को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रशाद के द्वारा लोकार्पण किया गया।

       इस अवसर पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के के "मन की बात" कार्यक्रम का संस्कृत में अनुवाद कर एक ऐप के रूप में लॉन्च किया गया है। उसकी डिजिटल प्रस्तुति अपने आप में अनूठी है। इसे देख कर एक अध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हो रही है। संस्कृत हमारी देव भाषा है, जो सभी भाषाओं की जननी है। इस कार्यक्रम में मंच संचालन सहित कारवाहियां संस्कृत में किया गया है, यह बेहतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि मन की बात को संस्कृत में लिपिबद्ध करना अपने आप में अनूठा है। उनके ऑडियो विजुअल को हमारी प्राचीन भाषा में लिपिबद्ध कर भारतीय संस्कृति सभ्यता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में अच्छा प्रयास है।

        उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी ने मन की बात के द्वारा आम लोगों से जुड़ने का जो संकल्प लिया है। उससे समाज के सभी वर्गों से , सभी उम्र के लोगों से जैसी वे चर्चा करते हैं , छोटी-छोटी घटनाओं को भी उन्होंने जिस प्रकार वैश्विक पटल पर दीप्तिमान करने का काम किया है, वह अद्वितीय है। इसके माध्यम से भारत के सुदूर कोने में भी अगर कोई व्यक्ति अपने कार्य के प्रति निष्ठा रखते हुए किसी अभियान को अंजाम देता है और कहीं अपने कल्पना शक्ति से कुछ अच्छा करता है एवं समाज के लिए, परिवार के लिए या देश के लिए कुछ ख़ास करता है, वह प्रधानमंत्री जी की दृष्टि उनपर होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहीं न कहीं से उसे खोजा और पूरे देश के सामने उदाहरण स्वरूप उसे पेश किया है। बहुत सामान्य आदमी ने छोटे कार्य से पूरे देश के लिए प्रेरणा बनने का काम करता है, तो माननीय प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से उसे व्यक्त किया है।

      उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में कोई भी व्यक्ति बिहार के संस्कृत महाविद्यालय, विश्वविद्यालय से जुड़े विषयों को शासन के संज्ञान में अवश्य लाएं इसे पुष्पित और पल्लवित करने की दिशा में सरकार पहल करेगी। संस्कृत हमारी प्राचीन भाषा है, ऋषि मुनि की परंपरा रही है , हमारे वेद है, पुराण है, उपनिषद है यह देव भाषा में है जो वर्षो वर्ष तक एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आगे बढ़ता रहा है। इसे आपने नये युग के साथ तालमेल बैठा कर आम लोगो के बीच पहुंचाने का काम किया है। 

       इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मन की बात की एक 81 संस्करणों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ 81 ट्राईकलर गुबारों का गुच्छा आसमान में उड़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित मन की बात की सर्जक एवं महिला कल्याण समिति की सचिव श्रीमती अर्चना राय भट्ट, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ० लक्ष्मी नारायण सिंह, डॉ० मिथिलेश झा, मार्गदर्शक श्री मुकेश कुमार ओझा , प्रोफ़ेसर रामाकांत शर्मा , सुमित कश्यप , टेक्निकल टीम से आशीष सिंह आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार, अनन्या राजवंश, श्री राजवंश एवं यशराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "मन की बात कार्यक्रम से युवाओं का उन्मुखीकरण और नई ऊर्जा का संचार हुआ इसका संस्कृत संस्करण और मोबाइल एप को विकसित करना अच्छा प्रयास:उपमुख्यमंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article