उप मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पशुपति पारस
उप मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पशुपति पारस
शौर्य भारत :- पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद से आवासीय कार्यालय में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पशुपति पारस ने आज मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने बिहार में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बिहार में अपार संभावनाएं हैं। बिहार में लीची, आम, मखाना, मक्का सहित कई ऐसे उत्पाद हैं जो राज्य के विभिन्न जिलों में अच्छी पैदावार है।
उप मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बेगूसराय के विधायक श्री कुंदन कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Response to "उप मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पशुपति पारस"
एक टिप्पणी भेजें