तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक के बैनर तले पाटलिपुत्रा शाखा में तानसेन महफ़िल सीजन -12 का आयोजन किया गया
पटना : तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक के बैनर तले पाटलिपुत्रा शाखा में तानसेन महफ़िल सीजन -12 का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में संस्थान के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। सिंगिंग, डांसिंग और म्यूजिक में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसे देख अभिभावकों के चेहरे खिल उठे।
स्टेज पर नन्हें - मुन्हें बच्चों की बेहतरीन परफॉरमेंस ने सबका मन मोह लिया। श्रेया नंदी, गोपी, आराध्या, प्रतिष्ठा झा, रुद्राक्ष सिंह, सौम्या शंकर, तेजल, शिवानी, हर्षित, नितिका, शानवी,कविता, सनाया, सुकृति, निहारिका, अनुभव, सैवी, उन्नति, शौर्य, आरुषि, अंकिता और साक्षी ने अपने प्रस्तुति से कार्यक्रम में सबको झूमने पर मजबूर कर दिया ।
इस अवसर पर उपस्थित तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक के सीईओ श्री आशुतोष कुमार ने कहा कि तानसेन से प्रशिक्षित बच्चे काफी लंबी छलांग लगा रहे हैं। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त बच्चे अपने - अपने स्कूलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ हीं यहां के बच्चे स्टार भारत सहित अन्य चैनलों में बाल कलाकार के रूप में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में आए अभिभावक भी अपने बच्चों से काफी संतुष्ट दिखें । उनका कहना था कि तानसेन ने बिहारी टैलेंट को एक नया मुकाम दिया है। इसके लिए समस्त बिहारवासी तानसेन का आभारी है। बच्चों को नई मुकाम पर पहुंचाने में तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई हैं
0 Response to "तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक के बैनर तले पाटलिपुत्रा शाखा में तानसेन महफ़िल सीजन -12 का आयोजन किया गया "
एक टिप्पणी भेजें