आज सगुना मोड़ में स्थित मंगलम गेस्ट हाऊस में नौसेना दिवस 2021 हर्षोल्लास के साथ "बिहार पूर्व नौसैनिक संघ" द्वारा मनाया गया
आज सगुना मोड़ में स्थित मंगलम गेस्ट हाऊस में नौसेना दिवस 2021 हर्षोल्लास के साथ "बिहार पूर्व नौसैनिक संघ" द्वारा मनाया गया l इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में दानापुर क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रीतलाल यादव जी शामिल हुए एवं उन्होंने उपस्थित वेटरन एवं उनके परिवार जनों को संबोधित भी किया l इस अवसर पर बिहार सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री एनके सिंह उपाध्यक्ष श्री आरएन उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित वेटरन के द्वारा केक कटिंग किया गया l वेटरन के बच्चों प्रियंका, लक्ष्य, शिवानी, आकांक्षा, रितिक एवं श्रुति द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया l संस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताऔं का भी आयोजन किया गया l सभा का संचालन वेटरन श्री संतोष ठाकुर जी के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करवाने में श्री लाल बाबु सिंह, राजेश कुमार निराला ,श्री जे के सिन्हा, श्री रवीन्द्र प्रसाद, श्री यदुनंदन, श्री अरविंद पांडे, श्री नवीन कुमार, श्री चांदसी प्रसाद एवं अन्य पूर्व नौसैनिकों का विशेष योगदान रहा
0 Response to "आज सगुना मोड़ में स्थित मंगलम गेस्ट हाऊस में नौसेना दिवस 2021 हर्षोल्लास के साथ "बिहार पूर्व नौसैनिक संघ" द्वारा मनाया गया"
एक टिप्पणी भेजें