राष्ट्रीय नाई महासभा का 18 वां स्थापना दिवस उत्तरप्रदेश मे 05 जनवरी को-आजाद गांधी
राष्ट्रीय नाई महासभा का 18 वां स्थापना दिवस उत्तरप्रदेश मे 05 जनवरी को-आजाद गांधी
पटना 22 दिसंबर 2021:
राजद के प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय राष्ट्रीय नाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी ने बताया कि राष्ट्रीय नाई महासभा का 18 वां स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश के चित्रकुट में 05 जनवरी को 2022 को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।
इसमें हजारों की संख्या में नाई समाज के डेलीगेट पधार रहे हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाई महासभा के तमाम पदाधिकारी राष्ट्रीय डेलीगेट ,प्रदेश डेलिगेट तथा संपूर्ण भारतवर्ष के नाई समाज के प्रबुद्ध लोगो के साथ -साथ विभिन्न दलों के नेताओं के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आजाद गांधी करेगें । बिहार से भी बडी संख्या में डेलीगेट श्रीकृष्णा ठाकुर के नेतृत्व मे जायेगे।
0 Response to "राष्ट्रीय नाई महासभा का 18 वां स्थापना दिवस उत्तरप्रदेश मे 05 जनवरी को-आजाद गांधी"
एक टिप्पणी भेजें