Advertisment

Advertisment
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से शराब लूटने के लिए टूट पड़े लोग

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से शराब लूटने के लिए टूट पड़े लोग

 

शराब लदे बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, शराब लूटने के लिए टूट पड़े 

गोपालगंज।शराब लदे दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से भारी मात्रा में जहां विदेशी शराब जब्त की गई है। वही इस दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से शराब लूटने की भी होड़ मच गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है। मामला उचकागांव थानाक्षेत्र के महैचा मोड का है। इस मामले में उचकागांव के एक तस्कर सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

 दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि यूपी से एक बोलेरो गोपालगंज - मीरगंज रोड के रास्ते महैचा मोड होते हुए बदरजीमी की तरफ जा रहा था। बदरजीमी के तरफ जाने के दौरान बोलेरो ने महैचा मोड के समीप बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयई और वह पेड़ में जा टकराई। इस दौरान बोलेरो में रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब होने की सूचना ग्रामीणों के मिली। मौके पर पहुंचकर ग्रामीण बोलेरो से शराब की लूट करने लगे। जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 

वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने बोलेरो सवार एक युवक के अलावे कई ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने कहा कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि वायरल हुई वीडियो से चिन्हित करते हुए शराब लूटनेवाले आठ लोगों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार व्यक्ति उचकागांव के महैचा के रहनेवाले बताये जाते है।

0 Response to "दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से शराब लूटने के लिए टूट पड़े लोग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article