Advertisment

Advertisment
भारतीय सेना का हौसला बुलंदियों पर : नंदकिशोर

भारतीय सेना का हौसला बुलंदियों पर : नंदकिशोर

 

भारतीय सेना का हौसला बुलंदियों पर : नंदकिशोर


विजय दिवस के मौके पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को किया नमन


पीएम मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित


पटना, 16 दिसंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने स्वर्णिम विजय दिवस के मौके पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन देश की सेना के शौर्य को अभिनंदन करने का है। उन वीर सैनिकों को याद करने का है, जो देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं।

          श्री यादव ने आज कहा कि 16 दिसंबर 1971 का स्वर्णिम दिन हर भारतीय को याद है, जब देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। श्री यादव ने कहा कि भारतीय सेना का हौसला बुलंदियों पर है। पड़ोसी दुश्मन भारत पर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। देश की सेना दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का दमखम रखती है।

           श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। क्योंकि सेना का मनोबल बढ़ाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ती। भारत की सैन्य शक्ति का आज पूरी दुनिया लोहा मानती है। पड़ोसी दुश्मनों को भी मालूम है कि कोई गड़बड़ी की, तो भारतीय सेना घर में घुसकर मारेगी।

0 Response to "भारतीय सेना का हौसला बुलंदियों पर : नंदकिशोर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article