उज्जवल दृष्टि अभियान द्वारा बच्चों का नेत्र जाँच कैंप आयोजित
उज्जवल दृष्टि अभियान द्वारा बच्चों का नेत्र जाँच कैंप आयोजित
पटना सिटी : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा गांधी आर्य कन्या उच्च विद्यालय, मंसूरगंज, पटना सिटी में "उज्जवल दृष्टि अभियान" के अंतर्गत सभी बच्चों का आँख जांच किया गया. जिसमें 31 बच्चियों का आई विजन कमजोर पाया गया. उन सभी बच्चियों का जाँच गोलवारा हॉस्पिटल सिटी चौक में मशीन द्वारा कराया जाएगा. वहीं बच्चों की आँखों की जांच कर पावर का चश्मा उन्हें मुफ्त में दिया जाएगा. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में बहुत सारे बच्चे के आंख का पावर प्रभावित हो रहा है, इसीलिए रोटरी क्लब ने इस प्रोजेक्ट का शुरुआत किया है. यह कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में किया जायगा तथा जिसे भी जरूरत होगा उन्हें मुफ्त में चश्मा भी दिया जाएगा. इस अवसर पर क्लब सचिव रो संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष रो प्रमोद कुमार, चेयरमैन रो विजय कुमार यादव, रो शरज कपूर, रो सुमित कुमार, रो राम कुमार उपस्थित थे.
0 Response to "उज्जवल दृष्टि अभियान द्वारा बच्चों का नेत्र जाँच कैंप आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें