उपमुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह एवं प्रख्यात् साहित्यकार स्व० रामवृक्ष बेनीपुरी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया
*उपमुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह एवं प्रख्यात् साहित्यकार स्व० रामवृक्ष बेनीपुरी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया*
पटना 23 दिसंबर 2021
बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल भवन में आयोजित राजकीय समारोह में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह एवं हिंदी के प्रख्यात् साहित्यकार स्व० रामवृक्ष बेनीपुरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमां खान एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी चौधरी चरण सिंह एवं रामवृक्ष बेनीपुरी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
उक्त अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्त्तन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
0 Response to "उपमुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह एवं प्रख्यात् साहित्यकार स्व० रामवृक्ष बेनीपुरी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया"
एक टिप्पणी भेजें