Advertisment

Advertisment
फतुहा में पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद कार्यकताओं से हुए रू-ब-रू

फतुहा में पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद कार्यकताओं से हुए रू-ब-रू

 

फतुहा में पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद कार्यकताओं से हुए रू-ब-रू ।

■भाजपा कार्यकताओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप और समस्याओं की झड़ी।

फतुहा।【श्याम सुंदर केशरी】शहर के दरियापुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से  रू-ब-रू हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मुन्ना सिंह और नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी ने किया।जब की संचालन नगर महामंत्री अरुण कुमार झा ने किया।

इस दौरान कार्यकताओ ने थाना -बलॉक में कार्यकताओं की उपेक्षा करने की बात कही।वही भाजपा नगर  मंडल अध्यक्ष शोभा देवी ने फतुहा में महिला कॉलेज,शहर में डीलक्स शौचालय बनाने एंव फतुहा चौराहे जाम से निजात के लिए   ट्राफिक पुलिस बहाल करने । भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने दौलतपुर -फतुहा सड़क को महारानी चौक तक जोड़ने,भाजपा नेता सह वॉड पार्षद केसर प्रसाद ने फतुहा में बन रहे रेलवे फुट ऑवर ब्रिज से प्लेट फॉम से जोड़ने,फतुहा नगर भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री पूनम केशरी ने सांसद से तीन ट्रेनों की ठहराव की मांग की है।जिसमें पटना -धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस,पटना -सहरसा राज्य रानी एक्सप्रेस,पटना हावडा  जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल है।

इस पर सांसद महोदय ने यथा शीध निदान का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश नेता राणा राजेंद्र पासवान,भाजपा के रामजी प्रसाद,मधु सिन्हा, केसर प्रसाद, लक्ष्मण साहु,विवेक मोदनवाल, रंजना गुप्ता, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक झा,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, महामंत्री पूनम केशरी, ग्रामीण दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रामतीरथ उर्फ छोटू सिंह, श्याम किशोर,विनोद शर्मा,पिंकी साहु, दिनेश कुमार,दीलीप कुमार,बबलू साह सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "फतुहा में पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद कार्यकताओं से हुए रू-ब-रू"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article