राष्ट्रीय शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्र मंत्री नागमणि जी के अहान पर किया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन
20 दिसम्बर 2021, पटना
राष्ट्रीय शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि जी के अह्वान पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुमायुँ अंसारी प्रधान महासचिव मनोरंजन कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाहा, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशु खान के नेतृत्व में राष्ट्रीय शोषित समाज दल के सैकड़ो नेता एवं कार्यकताओं ने बढ़ते अपराध एवं विधी-व्यवस्था, लगातार कुशवाहा-कोयरी समाज के जनप्रतिनिधियो के हत्या के विरोध में जगदेव पथ मोड़ पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का पूतला दहन किया और नीतीश कुमार इस्तीफा दो।, नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाये।
प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि लगातार कुशवाहा/कोईरी समाज के नेता/जनप्रतिनिधियो एवं अन्य जातियों के लोगों कि हत्या इस सरकार के नाक के निचे हो रही है और नीतीश कुमार सोये हुए है। उनकी निंद कब खुलेगी। पूरे कोईरी/कुशवाहा एवं अन्य समाज के लागों में आक्रोश का माहौल है। नीतीश कुमार आश्वासन दे कि जल्द से जल्द नेता/जनप्रतिनिधियो कि हत्या बंद होगी, नहीं तो राष्ट्रीय शोषित समाज दल मुख्यालय एवं मुख्यमंत्री आवास पर आन्दोलन करेगी।
पुतला दहन एवं प्रेस-वार्ता में पार्टी के प्रदेश महासचिव शुभम कुमार, प्रदेश सचिव सागर शर्मा एवं प्रियेश कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ के पटना जिला अध्यक्ष सुनिल कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पन्नालाल कुमार, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदुमन कुमार, युवा नेता रमेश यादव आदि नेता शामिल थे।
0 Response to "राष्ट्रीय शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्र मंत्री नागमणि जी के अहान पर किया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन"
एक टिप्पणी भेजें