किसानों के हित में प्राकृतिक कृषि बजट शून्य, लाभ अधिक - पीएम मोदी
किसानों के हित में प्राकृतिक कृषि बजट शून्य, लाभ अधिक - पीएम मोदी
हाजीपुर : जीरो बजट-प्राकृतिक खेती के बारे में मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण द्वारा संबोधन को लोदीपुर, मानपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता नन्हक राय के आवास पर किसानों ने सुना. किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं पीएम मोदी ने अपने लाइव सम्बोधन में कहा कि
"प्राकृतिक खेती अपनायें कम लागत में अधिक लाभ कमायें", प्राकृतिक जैव संसाधनों का अधिकतम प्रयोग, कम लागत से ज्यादा मुनाफा, पर्यावरण संतुलन में मददगार, रसायन युक्त खेती को बढ़ावा, मिट्टी के स्वास्थ्य में उत्पादकता में वृद्धि, फसल पर किट एवं रोग में कमी, कम पानी में अच्छी पैदावार सहित अन्य गुणकारी बातों से पीएम मोदी ने किसानों को विस्तृत जानकारी दी. वहीं वैशाली जिला अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि लाइव प्रसारण कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने सम्बोधित किया. जिसे किसानों ने आत्मसाध किया. वहीं नन्हक राय ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री ललिता देवी कुशवाहा, किरण गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, सुरेश सिंह पटेल सहित सहित अन्य कायकर्ता शरीक हुए.
0 Response to "किसानों के हित में प्राकृतिक कृषि बजट शून्य, लाभ अधिक - पीएम मोदी"
एक टिप्पणी भेजें