स्वामी विवेकानंद जी का जन्मोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना
पटना सिटी: सिद्ध शक्तिपीठ श्री छोटी पटनदेवी मंदिर परिसर में नव ज्योति संघ एवं गौ मानस सेवा संस्थानम के तत्वाधान में युवा शक्ति के प्रेरक मन्त्रद्रष्टा स्वामी विवेकानंद जी की 159वॉ जन्मोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य विवेक द्विवेदी एवं संचालन संजय चंद्रवंशी ने किया. इस अवसर पर पटना सिटी के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प निवेदित कर उनके कृतियों को स्मरण किया. पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव यादव ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद में भारत की वैदिक ज्ञान को प्रभावी रूप पेश की जिसका परिणाम यह हुआ कि पूरे विश्व में भारत की संस्कृति के बारे में लोग की सोच में बदलाव हुआ. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रामजी योगेश ने स्वामी विवेकानंद को स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने निराकार ब्रह्म और साकार ब्रह्मा है. सनातन संस्कृति ही विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, परमहंस तिवारी, अंजू सिंह, विनय कुमार बिट्टू ने स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के विषय में अध्ययन करने और उनके आदर्शों को अंगीकार करने का आह्वान किया.
0 Response to "स्वामी विवेकानंद जी का जन्मोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना"
एक टिप्पणी भेजें