पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करणालगंज दुर्गा स्थान गायघाट में उत्पन्न समस्या निराकरण हेतु हुई महत्वपूर्ण बैठक
*पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करणालगंज दुर्गा स्थान गायघाट में उत्पन्न समस्या निराकरण हेतु हुई महत्वपूर्ण बैठक* ..........................
आज स्थानीय पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन के अध्यक्षता में न्यू महात्मा गांधी गंगा सेतु ब्रिज के निर्माण कार्य के क्रम में उत्पन्न वर्तमान स्थिति में मामले के निराकरण हेतु पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करनालगंज दुर्गा स्थान गायघाट के सभी पदाधिकारी ,सक्रिय सदस्य एवम् पुल निर्माण एजेंसी एसपी सिंगला ग्रुप के पदाधिकारी की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई । इस बैठक में तय किया गया की महात्मा गांधी सेतु के समानांतर सेतु के निर्माण में करनालगंज दुर्गा मंदिर बाधा को आपसी पहल पर तीसरे तथा चौथे तल को पश्चिम दिशा में पुनः निर्माण के पश्चात महात्मा गांधी सेतु के समानांतर सेतु का निर्माण होगा । इस बैठक में जिला भू - अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पदाधिकारी ,अंचला पदाधिकारी,आलमगंज थाना अध्यक्ष ,मंदिर परिवार से काशीनाथ सरार्फ ,विजय कुमार ,चुन्नू चंद्रवंशी,राजेश कुमार पांडेय,मुकेश ठाकुर, गोपाल कुमार गोलडन ,अमित कुमार पाण्डेय,मोहन प्रसाद ,छोटू गिरी,अनिल प्रसाद , अभय सिंह,विश्वनाथ चौधरी,संजय गुप्ता,अजीत कुशवाहा, अवधेश कुमार ,बाबू भाई के साथ - साथ कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Response to "पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करणालगंज दुर्गा स्थान गायघाट में उत्पन्न समस्या निराकरण हेतु हुई महत्वपूर्ण बैठक"
एक टिप्पणी भेजें