Advertisment

Advertisment
दया प्रकाश सिन्हा पर चले देशद्रोह का मुकदमा, अविलंब हो गिरफ्तारी : नंदकिशोर

दया प्रकाश सिन्हा पर चले देशद्रोह का मुकदमा, अविलंब हो गिरफ्तारी : नंदकिशोर


 दया प्रकाश सिन्हा पर चले देशद्रोह का मुकदमा, अविलंब हो गिरफ्तारी : नंदकिशोर सम्राट अशोक का अपमान करने वाले लेखक का वापस हो पद्मश्री व साहित्य अकादमी पुरस्कार भाजपा करे कला संस्कृति मंच के राष्ट्रीय संयोजक से छुट्टी

पटना/13 जनवरी 2022। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सह जदयू के किसान प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा ने सम्राट अशोक पर छपी विवादास्पद टिप्पनी पर कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य बृहत और अखंड भारत के निमार्ता थे। उनके बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल असहनीय है, अक्षम्य है। कुशवाहा महासभा कभी इसे माफ़ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ऐसा किया है वह विकृत विचारधारा से प्रेरित है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की हे कि वह दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उनकी गिरफ्तारी करें और उन्हें भाजपा कला संस्कृति मंच के संयोजक पद से बर्खास्त करें।उन्होंने कहा कि भाजपा के वरीय नेता सुशील मोदी जी के कथनानुसार दया प्रकाश उक्त पद नहीं है तो भाजपा क्यों नहीं उनपर पद के दुरुपयोग का मुकदमा करती है। श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, वरीय नेता सुशील मोदी व बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने दया प्रकाश सिन्हा पर कार्रवाई की मांग की है तब भाजपा नेतृत्व मौन क्यों है कुशवाहा महासभा इसका जवाब चाहती है।उन्होंने कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य बृहत और अखंड भारत के निमार्ता थे। उनके बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल असहनीय है, अक्षम्य है। ऐसा करने वाला विकृत विचारधारा से प्रेरित है। उन्होंने राष्ट्रपति , केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि ऐसे व्यक्ति का साहित्य अकादमी पुरस्कार व पद्मश्री वापस लें।उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना हालिया घटनाक्रम पर सवाल किया है कि प्रियदर्शी अशोक सम्राट के खिलाफ टिप्पणी करने वाले को केन्द्रीय कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ‘सम्राट अशोक’ लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 देती हैं। यह अपमान नहीं तो क्या हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट अशोक जी के सम्मान में राजकीय समारोह, सार्वजनिक अवकाश व उनके नाम पर राजधानी का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनवाने का काम किये मगर कुछ चंद लोगों के इशारे पर सम्राट अशोक का अपमान होगा तो कुशवाहा महासभा इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर मेहता, दिलीप कुशवाहा, कपिलदेव कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, अमन कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, जीवन कुशवाहा सहित महासभा के कई नेता मौजूद रहे।

0 Response to "दया प्रकाश सिन्हा पर चले देशद्रोह का मुकदमा, अविलंब हो गिरफ्तारी : नंदकिशोर "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article