जरुरतमंद एवं असहाय लोगों के मदद हेतु सदैव तत्पर रहते हैं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी। - सतीश राजू
जरुरतमंद एवं असहाय लोगों के मदद हेतु सदैव तत्पर रहते हैं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी। - सतीश राजू
पटना – 28 जनवरी 2022
आज जैन धर्मशाला, मीठापुर में भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी एवं उनके सुपुत्र भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी के सौजन्य से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने बताया की भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी एवं उनके सुपुत्र भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी सदैव गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के मदद हेतु तत्पर रहते है पूरे प्रदेश में इस वर्ष लाखों जरूरतमंद लोगों के बीच इनके माध्यम से कंबल वितरण किया गया है। श्री राजू ने बताया की कोरोना काल के समय लॉकडाउन में बिहार से बाहर फंसे बिहारियों को भोजन सामग्री देना हो या बाढ़ के समय लोगों के बीच त्रिपाल वितरण करना हो। ऐसे अनेकों कार्यों के माध्यम से ये जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहते है आज उसी कार्य को बढ़ाते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया ।
ज्ञात हो की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव सामाजिक कार्यों में आगे रहती है । लॉकडाउन के समय भी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने अपने पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर यह संकल्प लिया था की कोई भी गरीब एवं असहाय व्यक्ति इस लॉकडाउन में भूखा ना रहे। इसके लिए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आपसी सहयोग से पूरे लॉकडाउन सैकड़ों लोगों को प्रति दिन भोजन कराने से ले कर लोगो के बीच मास्क एवं सेनेटाइजर बांटने का कार्य किया था ।
आज के इस कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान, बिरेंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, महिला खेल संयोजक मनीषा, पटना महानगर संयोजक सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
0 Response to "जरुरतमंद एवं असहाय लोगों के मदद हेतु सदैव तत्पर रहते हैं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी। - सतीश राजू"
एक टिप्पणी भेजें