आजाद गांधी ने श्री अजीत कुमार पोद्दार को सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है - आलोक कुमार
पटना 15 जनवरी 2022 : सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार पोद्दार की अनुशंसा के आलोक में पूर्व विधान पार्षद सह सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आजाद गांधी ने श्री अजीत कुमार पोद्दार को सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
इनके मनोनयन पर नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती मिलेगी।
बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज़ अहमद, राजद पटना महानगर के अध्यक्ष मो महताब आलम, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजद नेता श्री कृष्णा ठाकुर तेली महासभा के अध्यक्ष तेली पुत्र विजय कुमार विद्यार्थी ,राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी, मो जावेद ,शमशाद आलम, बैजनाथ ठाकुर ,विनोद यादव ,कमला प्रसाद सहित दर्जनों नेताओं ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में गरीबों, शोषित वंचित की लड़ाई और संघर्ष को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी ।
0 Response to "आजाद गांधी ने श्री अजीत कुमार पोद्दार को सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है - आलोक कुमार "
एक टिप्पणी भेजें