Advertisment

Advertisment
बीएड फीस वृद्धि के खिलाफ आइसा ने पटना विश्वविद्यालय कुलपति का पुतला दहन किया

बीएड फीस वृद्धि के खिलाफ आइसा ने पटना विश्वविद्यालय कुलपति का पुतला दहन किया


*बीएड फीस वृद्धि के खिलाफ आइसा ने पटना विश्वविद्यालय कुलपति का पुतला दहन किया*


*फीस वृद्धि वापस नहीं हुई तो होगा आक्रामक आंदोलन -आइसा*


*रोहित वेमुला के शहादत दिवस 17 जनवरी को बीएड फीस वृद्धि के खिलाफ आइसा ने पटना विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पुरजोर विरोध तथा कुलपति का पुतला दहन किया गया।*


प्रदर्शन के दौरान *आइसा के राज्य अध्यक्ष विकास यादव* ने इस फ़ीस वृद्धि को छात्रों के लिए घातककारी बताया। विकास यादव ने कहा कि पहले 1800 से फीस बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार किया फिर जब आइसा ने विरोध किया तो उसको घटाकर 25000 कर दिया। हम बता देना चाहते है कि 25000 की भी फीस वृद्धि लागू की जाती है तो आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्र शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घाटे होने की आड़ में बीएड का फीस वृद्धि किया। सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन से को हम बता देना चाहते है कि विश्वविद्यालय कोई दुकान नहीं है जहां आर्थिक घाटे व मुनाफे की बात होगी। अगर विश्वविद्यालय को चलाने में दिक्कत हो रही है तो विवि प्रशासन सरकार से मदद ले।



विरोध स्थल पर *आइसा के वरिष्ठ नेता नीरज यादव ने कहा कि* ये फ़ीस वृद्धि ग़रीब तबक़े से आनेवाले छात्रों को शिक्षा से दूर करने का सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन कि सोची समझी साजिश है। हर वर्ष सिंडिकेट बैठक में विवि प्रशासन घाटे का बजट क्यों पारित कर रहा है? अगर बजट घाटे का है तो विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार से मदद ले।


*प्रदर्शन स्थल पर अनिमेष चंदन,प्रियंका प्रियदर्शिनी, विशाल विनायक समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे

0 Response to "बीएड फीस वृद्धि के खिलाफ आइसा ने पटना विश्वविद्यालय कुलपति का पुतला दहन किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article