स्थायी समिती द्वारा 50 रुपए की वृद्घि निगम कर्मियों को मंजूर नहीं,जलायी गयी प्र्स्स्ताव की प्रती
स्थायी समिती द्वारा 50 रुपए की वृद्घि निगम कर्मियों को मंजूर नहीं,जलायी गयी प्र्स्स्ताव की प्रती। पटना,15 फरवरी,पटना नगर निगम स्थायी समिती द्वारा दैनिक कर्मचारियो का मात्र 50 रुपए दैनिक दर से वृद्धि,नगर निगमकर्मीयो को स्वीकार नहीं है। नगर निगमकर्मी 18000,और 21000 मासिक वेतन से कम पर राजी नहीं हैं। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले स्थायी समिति द्वारा किये गये वृद्धि की प्रती निगमकर्मियों के द्वारा कारगिल चौक के निकट इसकी प्रती जलायी गयी। समन्वय समिति के नेताओं ने कहा की पटना को विकासशील शहरों के साथ स्मार्ट सिटी हेतू पटना नगर निगम प्रशासन तुलना करती हैं।लेकिन दैनिक सफाईकर्मी के वेतन के मुद्दे पर पिछड़े नगर निकायो से तुलना की जाती है। समन्वय समिती के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा की पटना शहर को स्मार्ट बनाने वालों का ही निगम प्रशासन शोषन कर रही है। संघ के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने कहा की आँदोलन माँगों की पूर्ति होने तक जारी रहेगा और निगम के सभी अंचलों में इस आशय की प्रती जलायी जायेगी। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नीरज कुमार वर्मा और देवेन्द्र प्रसाद ने किया। प्रदर्शन में समन्वय समिति के संयोजक मँगल पासवान,पवन कुमार,मुकेश ठाकुर,भीम राम ,राहुल,सुजित पासवान,चन्दन कुमार,रितेश कुमार,नीतीश कुमार,दुर्गा गोंड,शीत राम,सन्जू देवी,मनिया देवी,शादिया खातुन ,सहित सैकड़ों निगमकर्मी मौजुद थे। जितेन्द्र कुमार,प्रवक्ता,समन्वय समिति।
0 Response to "स्थायी समिती द्वारा 50 रुपए की वृद्घि निगम कर्मियों को मंजूर नहीं,जलायी गयी प्र्स्स्ताव की प्रती"
एक टिप्पणी भेजें