ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के बैनर तले अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं से एडमिशन वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ छात्राओं ने पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
*आज 1 फरवरी 2022 को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के बैनर तले अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं से एडमिशन वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ छात्राओं ने पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।*
*विश्वविद्यालय कुलसचिव से वार्त्ता कर कुलपति के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।*
इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ के बिहार राज्य उपाध्यक्ष निकोलाई शर्मा ने कहा की बिहार सरकार द्वारा छात्राओं को निशुल्क शिक्षा का कानून बनाया गया है। जिसका विश्वविद्यालय के अन्तर्गत विभिन्न कॉलेजों में क्रियान्वयन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। अभी हाल में श्री अरविंद महिला कॉलेज के स्नातक कक्षा में छात्राओं के नामांकन में मनमाना शुल्क लिया जा रहा था। जिसका छात्राओं द्वारा विरोध करने व प्रधानाचार्य से वार्त्ता करने पर उन्होनें कोई स्पष्ट बात नहीं कहीं। पहले लिये जा रहे 1500 रुपये के शुल्क कम कर उन्होनें 900 रुपये कर दिया। इस तरह विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों में भी छात्राओं से मनमाना फीस वसूली की जा रही है। उन्होनें विश्वविद्यालय प्रशासन से बिहार सरकार के कानून के अनुसार छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा सुनिश्चित एवं कॉलेजों द्वारा छात्राओं से अवैध वसूली किए गए पैसा वापस किया करने की मांग की।
सभा को एआईडीएसओ की कॉलेज इकाई सचिव लक्ष्मी कुमारी, प्रिया कुमारी, शीतल कुमारी, राज नंदनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, श्वेता कुमारी, महिमा जायसवाल, सुभाषणी कुमारी आदि ने संबोधित किया।
0 Response to "ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के बैनर तले अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं से एडमिशन वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ छात्राओं ने पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।"
एक टिप्पणी भेजें