Advertisment

Advertisment
मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा में झूमते नाचते निकली महिलाऐं

मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा में झूमते नाचते निकली महिलाऐं

मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा में झूमते नाचते निकली महिलाऐं

पटना सिटी : गुरुगोविंद पथ स्थित जमुना माई का मठ में प्रातः बेला ब्रह्म मुहूर्त पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का वैदिक मंत्रों के साथ पूजन-हवन किया गया. वहीं पूजन पश्चात पांचों देवी-देवताओं की मूर्ति देवों के देव महादेव, नंदी बाबा, श्री गणेश जी महाराज, श्री राधा कृष्ण, श्रीजमुना माई एवं प्रभु श्री हनुमान जी की मूर्ति रथ पर विराजमान कर गुरु गोविंद पथ, अशोक राजपथ एवं पटना साहिब स्टेशन नगर भ्रमण कराया गया. जमुना माई मठ पूजन आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि आज लगभग 250 महिलाएं सहित 500 लोगों ने भजन कीर्तन, झांकी एवं गाजे-बाजे के साथ सनातन धर्म की जय हो, जय जय श्री राधे के जयघोष के साथ नगर भ्रमण में भाग लिया. वहीं जगह-जगह रास्ते में पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. श्री यादव ने बताया कि 14 फरवरी से 19 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा संगीतमय प्रस्तुति परम श्रद्धेय बाल व्यास विनोदानंद ठाकुर जी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा. इस नगर भ्रमण यात्रा में डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, शिव प्रसाद मोदी, धर्मेंद्र कुमार, विरेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार गुप्ता, भगवती प्रसाद मोदी, मोहन कुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार यादव, राजू कुमार, मनोज यादव, आशीष मिश्रा सहित दर्जनों लोग शरीक थे.
 

0 Response to "मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा में झूमते नाचते निकली महिलाऐं"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article