समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे भागलपुर लगे स्टालों का किया निरीक्षण
*समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे भागलपुर लगे स्टालों का किया निरीक्षण*समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के हवाई अड्डा पहुँचे। यहाँ उन्होने स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद वो मंच पर पहुँचे दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जीविका दीदियों ने गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद कई जीविका दीदियों ने मंच शराबबंदी को लेकर व बाल विवाह प्रथा अपना अनुभव साझा किया। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री जीविका दीदियों को सम्बोधित करेंगे। उनके साथ भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री रामसूरत राय, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार, उत्पाद निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमृत प्रत्यय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद हैं।
0 Response to "समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे भागलपुर लगे स्टालों का किया निरीक्षण"
एक टिप्पणी भेजें