बिहार को स्टार्ट अप का कैपिटल बनाके रहेंगे - सैयद शाहनवाज़ हुसैन
बिहार स्टार्ट अप सम्मलेन - 2022 में 600 से अधिक स्टार्ट अप्स ने लिया हिस्सा
बदलते बिहार की तस्वीर पर उभरी बिहार की स्टार्ट अप्स
बिहार को स्टार्ट अप का कैपिटल बनाके रहेंगे - सैयद शाहनवाज़ हुसैन
पटना : बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए), वेंचर पार्क एवं बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चौथे वार्षिक बिहार स्टार्ट अप सम्मलेन का आयोजन शनिवार को गाँधी मैदान स्थित ज्ञान भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह वित्त विभाग के अपर सचिव एस सिद्धार्थ, वेंचर पार्क के सचिव सुबोध कुमार, वेंचर पार्क के गवर्निंग कॉउंसिल के संस्थापक प्रमथ राज सिन्हा, बीआईए के महासचिव आशीष रोहतगी, बीआईए के पूर्व अध्यक्ष रामलाल खेतान, केपीएस केशरी, अरविन्द सिंह व भारत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने बिहार के सभी जिलों में स्टार्ट अप्स की शुरुआत हो चुकी है। बिहार के स्टार्ट अप की सराहना देश कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग का वातावरण बदला है। यहाँ बिहार के अलावा अन्य राज्यों के निवेशक भी उद्योग लगाने में रूचि ले रहे हैं। शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की जल्द ही बिहार को स्टार्ट अप का कैपिटल बनाके रहेंगे। उन्होंने बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा की विभाग द्वारा कई सेल का निर्माण किया गया है जिससे स्टार्ट अप्स को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा विभाग द्वारा सिडबी के साथ एमओयू किया गया है एवं बियाडा - जीरो लैब का भी जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा।
वहीँ अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह वित्त विभाग के अपर सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा की भारत में वर्ष 2016 में स्टार्ट अप पालिसी लागू हुई थी जिसमें बिहार पहला राज्य था जिसने दस लाख सीड फंड के साथ स्टार्ट अप शुरू किया था। उन्होंने बताया की शुरुआत में काफी समस्याएं आई मगर अब धीरे - धीरे काफी बदलाव आया है। अब बिहार में स्टार्ट अप्स की स्थिति सुधर रही है। एस सिद्धार्थ ने उधमी वर्ग से अपील करते हुए कहा की आप आगे आएं, सरकार की तरफ से हर संभव मदद मिलेगी।
बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा की 78 वर्ष पुरानी संस्था बीआईए ने अब तक कई उपलब्धियों को हासिल किया है। उन्होंने कहा की आज के सम्मलेन में देशभर से 600 से अधिक स्टार्ट अप्स ने हिस्सा लिया है। आज का यह स्टार्ट अप कार्यक्रम राज्य को काफी आगे ले जाएगा। इस अवसर का सभी उधमियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि बिहार की स्टार्ट अप पॉलिसी के लिए पांच सौ करोड़ का फंड स्वीकृत हुआ है। अरुण अग्रवाल ने कहा की सम्मलेन के माध्यम से 2.7 करोड़ निवेश बिहार के लिए आया है जो की बहुत ही गर्व की बात है।
कार्यक्रम में नई इनोवेटिव आइडियाज स्टार्ट अप के लिए आगत अतिथिओं द्वारा देवेश झा व सुमन कुमार को प्रथम पुरस्कार, रश्मि कुमारी व संदीप कुमार को द्वितीय पुरस्कार एवं संतोष कुमार व रविंद्र शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही राज्य में निवेश करने वाले निवेशकों, अन्य राज्य के निवेशकों एवं अन्य कई अच्छे स्टार्ट अप शुरू करने वाली संस्थाओं को चेक देकर उनका हौसला अफजाई किया गया।
कार्यक्रम में बीआईए द्वारा 4 पैनल चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने स्टार्ट अप की नीतिओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
0 Response to "बिहार को स्टार्ट अप का कैपिटल बनाके रहेंगे - सैयद शाहनवाज़ हुसैन"
एक टिप्पणी भेजें