Advertisment

Advertisment
श्रमयोगी व कर्मयोगी महिलाओं का भारतीय घरेलू कामगार संघ ने किया सम्मान

श्रमयोगी व कर्मयोगी महिलाओं का भारतीय घरेलू कामगार संघ ने किया सम्मान

श्रमयोगी व कर्मयोगी महिलाओं का भारतीय घरेलू कामगार संघ ने किया सम्मान

पटना सिटी : 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर श्रमिक महिलाओं का हुआ सम्मान. भारतीय घरेलू कामगार संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. भारतीय घरेलू कामगार संघ पटना जिला के संयोजक देव नारायण सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन कैमाशिकोह स्थित जीसस एंड मैरी एकैडमी परिसर में संपन्न हुआ. जिसमें दर्जनों कामगार महिला उपस्थित थी. 

वहीं सम्मान समारोह में श्रमयोगी व कर्मयोगी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर वहीं भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉक्टर सियाराम शर्मा एवं पूर्व उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग एंब्रोज पैट्रिक एवं समाजसेविका अंजू सिंह ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब की महिला अबला नहीं सबला है वो पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने वाली है. इस मौके पर विनय कुमार बिट्टू, अभिषेक शर्मा, राम बाबू, किरण कुमारी, गीता सहाय, नेहा कुमारी, बबीता देवी, खुशबू देवी, राहुल कुमार, मोहम्मद हबीब, सीमा कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
 

0 Response to "श्रमयोगी व कर्मयोगी महिलाओं का भारतीय घरेलू कामगार संघ ने किया सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article