Advertisment

Advertisment
बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु सरकार ने किए हैं सुनिश्चित इंतजाम.. उपमुख्यमंत्री

बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु सरकार ने किए हैं सुनिश्चित इंतजाम.. उपमुख्यमंत्री


*बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु सरकार ने किए हैं सुनिश्चित इंतजाम.. उपमुख्यमंत्री*

पटना 15 मार्च 2022 

   बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत पटना के श्री अरविंद महिला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार ने बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु सरकार ने सुनिश्चित व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने बेटियों को उच्च शिक्षा में सहूलियत के लिए कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों को शुरू किया है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत हेतु अभियंत्रण एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना कर महिलाओं के लिए सीट आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की है। 



      उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साइकिल योजना, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन हेतु व्यापक अभियान, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से बच्चियों के कल्याण के लिए सुनिश्चित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साइकिल योजना के माध्यम से जहाँ एक ओर बच्चियों को स्कूल जाने में सहूलियत हुई, वहीं दूसरी ओर उनके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। बिहार सरकार ने इंटर उत्तीर्ण छात्राओं को 25000 रुपये एवं स्नातक उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं को 50000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा महिलाओं के लिए सरकार की नौकरियों, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण की व्यवस्था की गई। बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर महिलाओं के लिए सिपाही भर्ती करके उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया गया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में बेटियों को सहूलियत एवं सुविधा के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से इंटर पास सभी युवक एवं युवतियों को 4 लाख रुपये तक के ऋण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया गया है, जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं।

     उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रसिद्ध दार्शनिक श्री अरबिंदो घोष के नाम पर 1960 में स्थापित इस महाविद्यालय ने कई रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों का संचालन कर निरंतर महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण के मार्ग प्रशस्त किए हैं। श्री अरविंद महिला कॉलेज ने अनुभवी प्राचार्य डॉ० पूनम के कुशल मार्गदर्शन में प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालय के रूप में ख्याति बनायी है। मुझे खुशी है कि महाविद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा प्लांट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग का संस्थापन कराया गया है, जिसका आज उद्घाटन हुआ है। कॉलेज के क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला इत्यादि का जीर्णोद्धार भी कराया गया है।

      उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत सरकार की प्राथमिकताओं में है। जल -जीवन -हरियाली अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन ( रेन वाटर हार्वेस्टिंग) करके भूगर्भ जल स्तर को ऊपर लाने का प्रयास सरकार के स्तर से प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। निश्चित रूप से इस दिशा में कॉलेज प्रशासन ने भी सकारात्मक पहल की है, जिसके लिए महाविद्यालय की प्राचार्या बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कॉलेज द्वारा प्रकाशित मासिक न्यूज़ लेटर के प्रवेशांक का लोकार्पण भी किया। 

      इस मौके पर श्री अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ० पूनम ने कॉलेज द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आर.के. सिंह, महाविद्यालय संस्थापक परिवार के सदस्य श्री प्रकाश जमैयार सहित महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर, लेक्चरर, शिक्षकेतर कर्मी एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
 

0 Response to "बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु सरकार ने किए हैं सुनिश्चित इंतजाम.. उपमुख्यमंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article