Advertisment

Advertisment
वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय मनोज कमलिया की 20वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय मनोज कमलिया की 20वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित


 वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय मनोज कमलिया की 20वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित 


पटना सिटी : युवा उद्यमी सह वरिष्ठ समाजसेवी पाटलिपुत्र जन सेवा संस्थान के पूर्व महासचिव स्वर्गीय मनोज कमलिया की 20वी पुण्यतिथि आज धर्मशाला गली स्थित श्रीमती अनारदेई खनडेलिया विवाह भवन में मनाई गई. स्वर्गीय कमलिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर पटना सिटी के नेत्रहीन विद्यालय, अनाथालय के साथ-साथ वृद्धा आश्रम में फल खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. वहीं आयोजक सदस्यों ने आज तक हत्यारे की गिरफ्तारी ना होने पर चिंता जाहिर की. वहीं वक्ताओं में आदर्श अग्रवाल, मनोज झुनझुनवाला, गणेश शर्मा, संजीव देवड़ा, संजय यादव, प्रभु दयाल अग्रवाल, सुनील यादव समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर मारवाड़ी सेवा समिति के कार्यालय में अध्यक्ष संजीव देवड़ा की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया और 1 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कमलिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए संजीव देवड़ा ने कहा कि आज तक कमलिया हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ. उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि आज 20 साल होने वाले हैं और सभी लोगों ने मांग किया था इस घटना की जांच सीबीआई से कराई जाए पर आज तक इसकी जांच नहीं हुई. हम पुनः मांग करते हैं कि इस घटना की जांच सीबीआई करें और मनोज कमलिया स्टेडियम में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाए. इस अवसर पर राहुल अग्रवाल, अनूप पोद्दार, सनी साह, सुभाष पोद्दार, अशोक बंका, राजेश देवड़ा, अजय अग्रवाल, विमल बरमेचा, मनोज खेतान, विष्णु झुनझुनवाला सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे.

0 Response to "वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय मनोज कमलिया की 20वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article