Advertisment

Advertisment
राजधानी पटना में बंदूक की नोक पर एक कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पटना पुलिस ने महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया

राजधानी पटना में बंदूक की नोक पर एक कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पटना पुलिस ने महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया

राजधानी पटना में बंदूक की नोक पर एक कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पटना पुलिस ने महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया. 16 अप्रैल को तड़के 2 बजे लुटेरों ने पटना बायपास पर एक स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली थी. हथियारबंद बोलेरो सवार लुटेरों ने पहले कर में टक्कर मारी और बाद में बंदूक दिखाकर कार लूटकर फरार हो गये. जिस जगह घटना हुई वहां कुछ समय बाद ही पुलिस का गश्त वाहन भी आ गया था. ऐसे में पटना पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती थी कि पटना में बीच सड़क पर लूट को अंजाम देने वाले अपराधी कौन हैं? पटना सदर एसपी ने संदीप सिंह ने बताया कि लुटेरों ने कार लुटने के बाद बोलेरो को वहीं छोड़ दिया था. पुलिस ने जब बोलेरो के बारे में पता किया तो गाड़ी का पंजीकरण रोशन कुमार के नाम पर था. वह पटना जिले के खुसरूपुर का निवासी है. पुलिस ने रोशन से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों का पता लगाने में सफल रही. जाँच में पता चला कि रोशन सिंह पर पहले से कई अपराधिक आरोप हैं. वह अलग अलग मामलों में वांछित रहा है. 16 अप्रैल की रात वह अपने दो अन्य साथियों के साथ पटना में देर रात बोलेरो से घूम रहा था. उसी दौरान उसने वाहन लूट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की. बाद में पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए सरगना रोशन सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया. 24 घंटे के अंदर सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गये
 

0 Response to "राजधानी पटना में बंदूक की नोक पर एक कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पटना पुलिस ने महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article