
65000 ध्वजो के साथ पटना होगा राममय-नितिन नवीन
शौर्य पटना -आगामी 10 अप्रैल को होनेवाली रामनवमी की तैयारियों की जानकारी श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनन्दन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने प्रेस वार्ता कर बताया की दो वर्षो के अंतराल के बाद होने वाली इस बार श्री रामनवमी की भव्य तैयारी की गयी है। श्री रामनवमी के एक दिन पहले 09 अप्रैल को भरत व्यास शर्मा द्वारा मुख्य आयोजन स्थल डाकबंगला चौराहे पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है। पटना शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाली मनमोहक और प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को प्रदर्शित करने वाली प्रेरक झांकिया इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगी। शहर के अलग अलग हिस्सों से निकलने वाली झांकियो की संख्या इस वर्ष 41 है जो अब तक का सर्वाधिक है। इसके अलावा लगभग 50 हजार हिन्दू नवबर्ष कैलेंडर का आज विमोचन कर इसे आम जनों के बीच वितरित किये जायेंगे इस पर्चे के माध्यम से लोगो को अपने घरों के ऊपर राम ध्वज लगाने की अपील की गई है। जन जागृति के उद्देश्य से पूरे शहर में लगभग 65 हजार छोटे बड़े झंडों से राममय बनाने की तैयारी है और इसके साथ ही चंदन नगर कोलकाता के द्वारा बीस तोरण द्वार बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा बनारस से 51डमरू बजाने बालो को भी आमंत्रित किया गया है
मुख्य आयोजन स्थल पर बिहार के महामहिम राज्यपाल फागु चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे कई राजनीतिनिक, सामाजिक विशिष्ट तथा गणमान्य नेता, कार्यकर्ता एवं अतिथियों के भी मंच पर रहने की सम्भावना है।
0 Response to "65000 ध्वजो के साथ पटना होगा राममय-नितिन नवीन"
एक टिप्पणी भेजें