पटना पुलिस ने 7 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ प्रमोद बागला समेत तीनों मर्डर का किया पर्दाफाश
पटना पुलिस ने 7 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ प्रमोद बागला समेत तीनों मर्डर का किया पर्दाफाश
पटना सिटी : चौक थाना और खाजेकलां थाना क्षेत्र में मार्च माह में तेल व्यवसायी प्रमोद बागला और मणिहारी व्यवसाय सन्नी की हत्या हुई थी और 6 अप्रैल को आलम गंज थाना के नीम की भट्ठी इलाके में लाजो कुमार की हत्या हुई थी. वहीं तेल व्यवसायी प्रमोद बागला, मनिहारी व्यवसाय सन्नी व लाजो कुमार हत्याकांड मामले में संलिप्त सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं अपराधियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व 1.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. वहीं विगत हों कि बागला हत्याकांड में सात अपराधी पहले भी गिरफ्तार हों चुके थे.
गुरुवार को चौक थाना में एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बागला हत्याकांड में जाँच अनुसंधान से पता चला है कि शराब और गांजा माफियाओं के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है. एसएसपी ने बताया कि इलाके में शराब व्यवसाय जयकांत राय और उसकी पत्नी सुमन देवी से मृतक बागला का शराब बेचने के खातिर विवाद चल रहा था. जेल में बंद जयकांत व उसकी पत्नी के इशारे पर ही उनके गुर्गों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था. वहीं तीनों हत्याकांड में त्वरित कार्यवाही के लिए घटना के बाद आलमगंज, चौक, खाजेकलां व मालसलामी थाना की पुलिस की एक टीम गठित की गई थी. गठित टीम ने अलग-अलग इलाकों से सात लोगों को गिरफ्तार कर टीम ने घटना का उद्भेदन किया. बागला हत्याकांड घटना का मास्टर माइंड सोनू पटेल है. इसके अलावा प्रिंस कुमार, मनीष कुमार व आकाश कुमार ने एक साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं 31 मार्च को खाजेकलां थाना के बंदरिया गली में सन्नी हत्याकांड में सोनू उर्फ मिनी बुलेट व अविनाश उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग का विरोध बताया गया. जबकि छह अप्रैल की रात आलमगंज थाना के नीम की भट्टी मोहल्ले में लाजो उर्फ रिशु हत्याकांड में लल्लू साव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना का कारण बकाए पैसे की लेनदेन बताया गया है. वहीं एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी पेशेवर है और कई कांडों में जेल जा चुके है.

0 Response to "पटना पुलिस ने 7 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ प्रमोद बागला समेत तीनों मर्डर का किया पर्दाफाश"
एक टिप्पणी भेजें