Advertisment

Advertisment
संवाददाता सम्मेलन में श्री चन्दापुरी का दिया गया संक्षिप्त वक्तव्य

संवाददाता सम्मेलन में श्री चन्दापुरी का दिया गया संक्षिप्त वक्तव्य



हरनौत,22 अप्रैल।सामाजिक,आर्थिक एवम राजनीतिक एकरूपता का सिद्धान्त जो पिछड़े, अतिपिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान हेतु संविधान में समायोजित किए गए थे उसके शीघ्र क्रियान्वयन के लिए अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरी*,बिहार के दौरे पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष *सुधीर कुमार पटेल* के साथ निकले जिसकी शुरुआत आज यहां नालंदा जिला के हरनौत से की।

*श्री चंदापुरी* ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि - "देश में पिछड़े-अतिपिछड़े व अल्पसंख्यकों की समस्या ही बहुसंख्यकों की समस्या है और यह देश के पुनर्निमाण की समस्या है,जिसके समाधान हेतु 2020 के 14 फरवरी को प्रधानमंत्री *नरेन्द्र मोदी* से पिछड़े-अतिपिछड़े वर्गों को उनके आबादी के अनुसार 27 प्रतिशत से 52 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मंडल आयोग को पूर्णतः लागू करने हेतु 8-सूत्री सुझाव संघ ने दिया था।उन्होंने 52 प्रतिशत आरक्षण शीघ्र बहाल करने की मांग को दोहराते हुए कहा कि जाति जनगणना की टाल-मटोल नीति का खामियाजा ओबीसी समाज के लोग अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।वंचितों को वंचित रखने का प्रयास देश के प्रगति,एकता व संविधान के लिए भारी खतरा है।"


*श्री चंदापुरी* ने कहा कि संघ गांधी युग से जुड़ा है व आजादी प्राप्ति के साथ ही भारत की नींव एवम लोकतंत्र की जड़ें मजबूत किया है। पैरियर, डॉ.आंबेडकर व त्यागमूर्ति आर.एल.चंदापुरी के दलित-पिछड़ा आंदोलन से उपजी जनजागृति को पिछड़ों के कागजी मसीहा कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।उन्हें उठने से रोकने के लिए उनमें धर्म,जाति व वर्ण भेद व ऊंच-नीच की भावना को फैलाकर उनकी एकता को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं और उनके सभी संवैधानिक हकों को खत्म करने के लिए राष्ट्रव्यापी षडयंत्र तेज कर दिया है।


"पिछड़ों-अतिपिछड़ों के साथ हो रही दुर्दशा से निपटने के लिए संघ बिहार के अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ा-अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यकों को एवम उनके संगठनों के संगठनकर्ताओं को एकताबद्ध कर उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागृत कर जाति को वर्ग में बदलने का अभियान तेज कर दिया है। स्वतंत्रता का मतलब है समानता। विषमता के रहते आजादी का कोई मतलब नहीं है। जातिप्रथा, धनतंत्र, मीठे व आकर्षक नारों तथा खोखले आदर्शों के साथ-साथ अब लोकतंत्र का चलना असंभव है " -- श्री *चन्दापुरी* ने कहा।


संवाददाता सम्मेलन में संघ के युवा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, महासचिव जे.पी.राय,रवि गोल्डन,नंदन प्रकाश, नागिन यादव, संजीत कुमार,विवेकानंद,सोनू,राहुल,

रूपेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "संवाददाता सम्मेलन में श्री चन्दापुरी का दिया गया संक्षिप्त वक्तव्य"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article