Advertisment

Advertisment
फेसबुक लाइव के माध्यम से सांसद रविशंकर प्रसाद ने विजयोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण

फेसबुक लाइव के माध्यम से सांसद रविशंकर प्रसाद ने विजयोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण

 



[फेसबुक लाइव के माध्यम से सांसद रविशंकर प्रसाद ने विजयोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण।]


[रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक लाइव से किया आह्वान, विजयोत्सव के लिए दिया आमंत्रण ।]


बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के संदर्भ में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव,कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, भाजपा पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू झा जनता से संवाद कर उन्हें विजयोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया और कार्यक्रम की तैयारियों का चर्चा की।


इस मौके पर श्री प्रसाद ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान व मार्गदर्शन में 1857 के महान क्रांतिकारी व बिहार के सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह जिन्होंने मातृभुमि की रक्षा के लिए 80 वर्ष के उम्र में भी अंग्रेजो से लोहा लिया ऐसे मां भारती के वीर सपूत का विजयोत्सव मनाना हम सभी बिहारवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऐसे सभी महानुभाव जिन्होंने मातृभूमि की आजादी हेतु अपना बलिदान दिया, आजीवन संघर्ष किया ऐसे सभी क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में बिहार के महान सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह की विजयोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में बिहारवासी भारतीय झंडा लिए हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड बनाएंगे और भारत का जयघोष करेंगे। बिहारवासी बाबू वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक विजयोत्सव में लाखों की संख्या में बिहारवासी राष्ट्रीय ध्वज लिए शामिल होकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।


श्री प्रसाद ने कहा की सभी बिहारवासी काफी उत्साहित है बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में शामिल होने के लिए। भाजपा का प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता विजयोत्सव की तैयारी में जुटा हुआ है निश्चित रूप से भारत के आन बान शान तिरंगे के साथ लाखों देशभक्तों का जमावड़ा अभूतपूर्व होगा।

0 Response to "फेसबुक लाइव के माध्यम से सांसद रविशंकर प्रसाद ने विजयोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article