Advertisment

Advertisment
प्रत्येक मनुष्य को जीते जी रक्तदान, मरणोपरांत अंगदान अवश्य करना चाहिए : नंदकिशोर यादव

प्रत्येक मनुष्य को जीते जी रक्तदान, मरणोपरांत अंगदान अवश्य करना चाहिए : नंदकिशोर यादव

प्रत्येक मनुष्य को जीते जी रक्तदान, मरणोपरांत अंगदान अवश्य करना चाहिए : नंदकिशोर यादव 

पटना सिटी : वरिष्ठ समाजसेवी अखिल भारतीय वैश्य समाज के पूर्व संरक्षक स्व० विनय कुमार मौड़ीवाल के द्वितीय पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय वैश्य समाज एवं युविक फाउंडेशन, यू ब्लड बैंक द्वारा पटना सिटी के मच्छरहट्टा गली स्थित श्री काले हनुमान मंदिर में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. जाँच शिविर का उद्घाटन बिहार विधान सभा में प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्दकिशोर यादव, महापौर सीता साहू एवं समाजसेवी बेबी विनय मौड़ीवाल ने संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया. वहीं श्री यादव ने कहा कि पटना सिटी में जल्द एक नया ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा. जिससे जरूरतमंदों को पटना दौड़ना नहीं पड़ेगा और ईलाज सही समय पर हो जाएगा. वहीं सीता साहू ने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं अखिल भारतीय वैश्य समाज के संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान (देहदान) का नारा बुलंद किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजिका शिखा मेहता थी. कार्यक्रम के सर्वप्रथम लोगों ने स्व० मौड़ीवाल के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रध्दापूर्वक नमन किया.


इस मौके पर पार्षद किरण मेहता, स्मिता रानी, शोभा देवी, विकास कुमार मेहता उर्फ़ विक्की मौर्या, पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार (लड्डू चन्द्रवंशी), नमामी गंगे के प्रदेश संयोजक प्रभाकर मिश्रा, समाजसेवी संजीव कुमार यादव, अंजनी पटेल, अमित कनौडिया, पूर्व पार्षद उमाशंकर यादव, डाॅ अभिनव मेहता, निशा मेहता, चन्द्रावती देवी, अजय यादव, धर्मेन्द्र पटेल, रवीनाथ जी, नवीन रस्तोगी, निशांत सिन्हा, मोहित कुमार मौड़ीवाल, कृष कुमार मौड़ीवाल, रितिक कुमार मौड़ीवाल, स्वेता मेहता, नैय्यर एकवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
 

0 Response to "प्रत्येक मनुष्य को जीते जी रक्तदान, मरणोपरांत अंगदान अवश्य करना चाहिए : नंदकिशोर यादव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article