Advertisment

Advertisment
संकट मोचन हनुमान मंदिर का 53वॉ जन्मोत्सव पर 24 घण्टे का अखण्ड पाठ सम्पन्न

संकट मोचन हनुमान मंदिर का 53वॉ जन्मोत्सव पर 24 घण्टे का अखण्ड पाठ सम्पन्न

संकट मोचन हनुमान मंदिर का 53वॉ जन्मोत्सव पर 24 घण्टे का अखण्ड पाठ सम्पन्न

पटना सिटी : पटना सिटी स्थित संकट मोचन मार्ग, मच्छरहट्टा गली में स्थापित मंदिर में श्री हनुमान जी का 53वॉ जन्मोत्सव के अवसर पर 24 घण्टे का अखण्ड पाठ सम्पन्न. वहीं हवन एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया. जिसमें हजारों लोग सम्मलित हुए.

       वहीं आयोजन समिति के संयोजक सुजीत कुमार कसेरा ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य रूप से विधायक नन्दकिशोर यादव, महापौर सीता साहू, प्रभाकर मिश्रा, रमेश मिश्रा, डॉ. राजीव गंगौल, राजेश राय, रंजीत प्रभाकर यादव के साथ - साथ कई समाजसेवी पूजा स्थल पर पहुँचकर आशीर्वाद लिया. वहीं भंडारे के बाद पूजा स्थल पर इलाहाबाद से आए हुए जागरण मंडली के द्वारा माता का भव्य जागरण किया गया. वहीं मंगलवार को विसर्जन शोभायात्रा भद्र घाट विसर्जन के लिए निकलेगी. 

    इस आयोजन में मुख्य रूप से समिति के संयोजक सुजीत कुमार कसेरा, डॉ. त्रिलोकी गोलवारा, गोविन्द मिश्रा, उमा शंकर पंडित, रोहित शर्मा, पंकज सिन्हा, रमेश गोलवारा, शत्रुघन कुमार, प्रमोद बिहारी, बसंत गोलवारा, भोलू चंद्रवंशी, चुन्नू यादव, राम विनय झा, राजू चन्द्रवंशी, संजय जैन के साथ - साथ सैकड़ो भक्तगण शामिल थे.
 

0 Response to "संकट मोचन हनुमान मंदिर का 53वॉ जन्मोत्सव पर 24 घण्टे का अखण्ड पाठ सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article