Advertisment

Advertisment
वेंडिंग जोन के नजदीक स्वचालित जैविक अपशिष्ट खाद मशीन का उद्घाटन पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू के कर-कमलों से हुआ

वेंडिंग जोन के नजदीक स्वचालित जैविक अपशिष्ट खाद मशीन का उद्घाटन पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू के कर-कमलों से हुआ


 वेंडिंग जोन के नजदीक स्वचालित जैविक अपशिष्ट खाद मशीन का उद्घाटन पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू के कर-कमलों से हुआ।इस अवसर पर पटना नगर निगम के आयुक्त श्री अनिमेष कुमार पराशर भी मौजूद थे।समारोह की अध्यक्षता वार्ड संख्या-38 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डाॅ आशीष कुमार सिन्हा ने किया।

      उद्घाटन करते हुए माननीय महापौर श्रीमती सीता साहू ने कहा कि इस स्वचालित जैविक अपशिष्ट खाद मशीन के द्वारा सब्जी एवं फल मंडी से निकलने वाले सड़े,गले,साग-सब्जी,पत्ता तथा घरों से निकलने वाले गीले कचड़े का प्रोसेसिंग कर जैविक खाद तैयार किया जायेगा।इससे सब्जी एवं फल मंडी के साथ-साथ घरों से निकलने वाले कपड़े का भी निस्तारण हो जायेगा।माननीय महापौर ने स्थानीय सब्जी एवं फल मंडी के दुकानदारों से अपील किया कि वे अपने दूकानों से निकलने वाले सड़े-गले फलों एवं सब्जियों को इधर-उधर ना फेंके।उसे निगम के सफाई मित्रों को दें ताकि आपका मंडी और शहर साफ सुथरा रहे।

   पटना नगर निगम के आयुक्त श्री अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि प्रोसेसिंग के बाद तैयार होने वाले खाद का इस्तेमाल वार्ड संख्या-38 के नागरिकों के द्वारा तथा यहां स्थित समादार पार्क में किया जायेगा।इस तरह वार्ड संख्या-38 इस मामले में आत्मनिर्भर वार्ड बनकर एक मिसाल कायम करेगा।इस कार्य को अन्य वार्डों में भी किया जायेगा।

  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डाॅ आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि जैविक खाद तैयार करने वाले मशीन के अधिष्ठापन होने से इस इलाके के आस-पास के मंडियों तथा घरों से निकलने वाले जैविक अपशिष्ट से जैविक खाद तैयार हो पायेगा जो पहले सड़कों पर यत्र-तत्र फेंक दिया जाता था।दुनिया भर में इस व्यवस्था को अपनाया जा रहा है क्योंकि इसके द्वारा घरों एवं मंडियों से निकलने वाले जैविक अपशिष्टों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही कर दिया जाता है।आज दुनिया भर के लिए कचड़ा का निस्तारण करना एक बड़ी समस्या है।वार्ड संख्या-38 में इस प्लांट का अधिष्ठापन होना सफाई क्रांति का सूचक है।

    इस कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त (सफाई) श्रीमती शीला ईरानी,बाॅकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह,कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार उपाध्याय भी उपस्थित थे।

0 Response to "वेंडिंग जोन के नजदीक स्वचालित जैविक अपशिष्ट खाद मशीन का उद्घाटन पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू के कर-कमलों से हुआ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article