Advertisment

Advertisment
जगदीशपुर में निर्धारित विजयोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

जगदीशपुर में निर्धारित विजयोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक



*जगदीशपुर में निर्धारित विजयोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक*

पटना 22 अप्रैल 2022 

  बिहार के उपमुख्यमंत्री -सह- प्रभारी मंत्री, पटना जिला श्री तारकिशोर प्रसाद ने 23 अप्रैल को आरा के जगदीशपुर में आयोजित हो रहे विजयोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं यातायात और अन्य आवश्यक प्रशासनिक इंतजामों को लेकर पटना के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के साथ समीक्षा बैठक की।

     उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के 23 अप्रैल विजयोत्सव कार्यक्रम को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह संबोधित करेंगे। जगदीशपुर में बिहार के कोने-कोने से लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है एवं विभिन्न क्षेत्रों से विजयोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आ रहे लोगों का जत्था एवं वाहन पटना से होकर गुजरेंगे, जिसके कारण ऐतिहातन प्रशासनिक इंतजाम यथा: यातायात, विधि व्यवस्था, सड़क जाम से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी आवश्यक है, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पटना पहुंचने वाली अधिकांश गाड़ियां महात्मा गांधी सेतु एवं जे.पी. सेतु होते हुए जगदीशपुर पहुंचेंगी।

      उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस मार्ग में बिहटा, कन्हौली रोड, शिवाला मोड़, खगौल स्टेशन, मनेर, सरारी गुमटी पर सड़क जाम की संभावना हो सकती है और इन सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहने संभावना को देखते हुए किसी वाहन के खराब होने की स्थिति में क्रेन इत्यादि की उपलब्धता भी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक इंतजाम आवश्यक है। उन्होंने जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी जाम की समस्या हो, उन स्थानों पर यातायात की सुगमता और विधि व्यवस्था के लिए समुचित संधारण हेतु पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती आवश्यक है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सुगम यातायात एवं विधि व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। महात्मा गांधी सेतु पर क्रेन की व्यवस्था पूर्व से है। ऐतिहात के तौर पर एक अतिरिक्त क्रेन सगुना मोड़ पर भी रहेगा।

     उप मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए खगौल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गार्डिनर रोड अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल को भी एलर्ट मोड में रखने की जरूरत है तथा आवश्यक अन्य स्थानों पर मेडिकल टीम युक्त स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि आवश्यक प्रशासनिक इंतजाम सुनिश्चित कराए जाएंगे।

     बैठक के दौरान पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, श्रीमान मानवजीत सिंह ढिल्लों, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

0 Response to "जगदीशपुर में निर्धारित विजयोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article